Bank holiday in September 2022: अगले महीने यानी कि सितंबर में 13 दिन बैंक बंद (Bank holiday in September 2022) रहेंगे। बता दें कि अगस्त के महीने में बैंक हॉलीडे की वजह से सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज बढ़ गया था, जिसके चलते आम जनता को काफी दिक्कत हुई। लेकिन इस महीने 13 दिन के लिए बैंकों को बंद रखा जाएगा। हालांकि सभी बैंक इतने दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जो छुट्टियां तय की गई है, उनमें से कुछ क्षेत्रीय भी है। आज हम आपको बताएंगे कि किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां बैंक खुले रहेंगे। इसके आधार पर आप अपने सभी कामकाज निपटा लें।
Bank holiday in September 2022: इस दिन रहेंगे बैंक बंद
1 सितंबर- गणेश चतुर्थी पणजी में बैंक बंद
4 सितंबर- रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
6 सितंबर- कर्म पूजा (रांची में बैंक बंद)
7 सितंबर- पहला ओणम (कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद )
8 सितंबर- थिरूओणम (कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद)
9 सितंबर- इंद्रजात्रा (गंगटोक में बैंक बंद)
10 सितंबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) श्री नरवण गुरु जयंती
11 सितंबर- रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
18 सितंबर- रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
21 सितंबर- श्री नरवण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)
24 सितंबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
25 सितंबर- रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
26 सितंबर- नवरात्रि स्थापना (इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे)
ये भी पढें:Asia Cup 2022: कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला? एशिया कप 2022 का शेड्यूल
Bank holiday in September 2022: 13 दिन की छुट्टी दी जाएगी
त्योहारों के चलते सितंबर के महीने में बैंक की कुल 13 दिन की छुट्टी (Bank holiday in September 2022) दी जाएगी। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार का सप्ताहिक अवकाश भी शामिल किया गया है। बैंक की छुट्टियों के चलते लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यानी कि छुट्टी के दिन भी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसे का आदान प्रदान कर सकते हैं।
ये भी पढें:Labour Law: आज होगी श्रम मंत्रियों की बैठक, श्रम कानून में किए गए बदलाव