Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान आज गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरप्रीत कौर पेशे से एक डॉक्टर है। आपको बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है। दिल्ली के सीएम यानी कि अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे।
12 बजे हुई Bhagwant Mann ki शादी
आखिरकार भगवंत मान और गुरप्रीत कौर शादी के बंधन में बंध गए हैं। करीब दोपहर में 12 बजे दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार संग शादी में शामिल हुए। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ही शादी में पिता की रस्में अदा करें। शादी में गिने-चुने मेहमानों को ही बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर आयोजित किया गया था।
बता दें कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी है। दोनों करीब 4 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। 2015 में भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था।
सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं Bhagwant Mann के ससुराल वाले
मूल रूप से गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा की Gumthala Garhu गांव (कुरुक्षेत्र) का रहने वाला है। कहा जाता है कि उनके पिता यानी कि इंद्रजीत सिंह पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं। 40 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक हैं इंद्रजीत सिंह। आपको बता दें कि गुरप्रीत कौर की बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह साधू के बेटे से हुई है। गुरप्रीत कौर के मामा भी राजनीति में है। गुरुप्रीत ने अपनी स्कूली शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल पिहोवा (हरियाणा) से प्राप्त की है। 2017 में उन्होंने अंबाला स्थित मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री हासिल की।
ये भी पढ़े :PT Usha: देश की ‘उड़न परी’ पीटी ऊषा राज्यसभा के लिए नामित
2019 में मिले थे Gurpreet और Bhagwant Mann
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत कौर 2019 में भगवंत मान से मिली थी। संगरूर में लोकसभा चुनाव के लिए गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के साथ प्रचार किया था। इसी के साथ गुरु प्रीत कौर एक बार भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखाई दी थी। खबरों की मानें तो गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां और बहन दोनों को जानती थी। असल उन्होंने ही दोनों के रिश्ते को मंजूरी दी थी।
ये भी पढ़े :Dementia Disease: इन फूड्स की मदद से दूर करें डिमेंशिया, जानें इसके फायदे