आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र बेहद जरूरी document में से एक है। Birth Certificate का उपयोग सरकारी दस्तावेजों में होता है। अगर आप किसी कॉलेज या स्कूल में एडमिशन करवाते हैं तो उस समय जन्म प्रमाण पत्र देना होता है। आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी है। इस प्रमाण पत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीकों से बनवाया जा सकता है। आज इस लेख के जरिए जानते हैं कि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज, कैसे करें आवेदन, Birth Certificate का इस्तेमाल आदि जानकारी को इस लेख में जानें।
Birth Certificate क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र सभी व्यक्तियों के जीवन का बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके आधार पर किसी के जन्म से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी को प्रमाणित किया जाता है। Birth Certificate प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के समय उनके माता-पिता को दिया जाता है इस दस्तावेज में बच्चे के माता-पिता से जुड़ी जानकारी, जन्म का समय, बच्चे का जन्म स्थान,जन्म तिथि और उसके राष्ट्रीयता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिटेल दी होती है। बता दें कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के 21 दिन बाद बनवा सकते हैं। इसे आप अपने निकट के सरकारी अस्पताल या कार्यालय से बनवा सकेंगे।
PM Awas Yojana Gramin List 2023|पीएम आवास योजना लिस्ट,pmayg.nic.in पर चेक करें अपना नाम
PM Kisan14th Installment 2023 : इस महीने आ सकती है पीएम किसान 14 वीं किस्त, जल्दी करें चेक
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को जन्म प्रमाण पत्र की अधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
- फिर होम पेज में User Login वाले सेक्शन में General Public Signup पर क्लिक करें।
- फिर आवेदक को Sign up के लिए फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद Place of Occurrence of Birth सेक्शन में अपने State, District को भरना होगा।
- फिर सभी डिटेल को भरने के बाद कैप्चा कोड को भरे।
- उसके बाद रजिस्टर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आवेदक को यूजर आईडी, पासवर्ड दिया जाएगा।
- उसके बाद यूजर पासवर्ड को डालें लॉगिन करें।
- अगले पेज पर बर्थ वाले ऑप्शन को चुने।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- फिर शुल्क संबंधी प्रक्रिया को पूरा करें।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदक को मोबाइल नंबर में एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
- उसके बाद इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आवेदक बर्थ सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकता है।
- आवेदक इस तरह से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
- बाल विवाह जैसी अपराधों को रोकने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बेहद जरूरी है।
- किसी भी शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है।
- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि संबंधित दस्तावेजों को बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
PM Fasal Bima Yojana 2023: किसानों को मिलेगा 2 लाख का बीमा, चेक करें
Jaivik Kheti Portal 2023,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, jaivikkheti.in पर चेक करें
Birth Certificate बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बच्चे के जन्म द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बच्चे के जन्म के समय हॉस्पिटल की रसीद
- बच्चे की जन्म के 1 साल बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए एफिडेविट
ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया
जन्म प्रमाण पत्र को ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं। जाने यह तरीका
- उम्मीदवार सबसे पहले नगर पालिका नगर निगम में जाकर जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म को प्राप्त कर सकता है।
- अगर आपका बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो अस्पताल कर्मचारी आपको खुद ही फॉर्म दे देंगे।
- फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार सभी दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करा दें।
- उसके बाद रजिस्टर में बच्चे के जन्म के सभी रिकॉर्ड जन्म तिथि, जन्म स्थान,माता पिता का नाम आदि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- जब सभी रिकॉर्ड वेरीफाई हो जाएंगे उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
- 15 से 20 दिनों के बाद उम्मीदवारों को जन्म प्रमाण पत्र कार्यालय भेज दिया जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र में पूछे जानें वाले प्रश्न /उत्तर
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कब बनवा सकते हैं ?
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के 21 दिन बाद बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं ?
जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन आसानी से बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की अधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
जन्म प्रमाण पत्र की अधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in ये है।