Bullet Rani: सोशल मीडिया पर ‘बुलेट रानी’ के नाम से मशहूर शिवांगी डबास हुई गिरफ्तार

Bullet Rani: मिस जाटनी’ और ‘बुलेट रानी’ के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हुई शिवांगी डबास (Bullet Rani) को गाजियाबाद की पुलिस ने किया गिरफ्तार। शिवांगी पर आरोप हैं कि उन्होंने पुलिसकर्मी की स्कूटी में टक्कर मारी है। जिसके बाद अपनी सफाई में शिवांगी ने कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मी से माफी मांगी है, यहां तक कि मेरी मां ने भी पैर छूकर माफी मांगी है। शिवांगी ने भी पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ यूपी पुलिस शिवांगी पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने पुलिसकर्मी पर हाथ उठाया था।

Bullet Rani: सोशल मीडिया पर काफी फेमस है शिवांगी

बता दें कि शिवांगी डबास (Bullet Rani) एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। सोशल मीडिया पर वह काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। असल में रात के वक्त शिवांगी अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी। जिसके बाद उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी पर टक्कर मार दी। शिवांगी का एक वीडियो सामने आया है । जिसमें देखा जा रहा है कि शिवांगी महिला पुलिसकर्मी से बहस करती हुई नजर आ रही है। उस वीडियो में शिवांगी महिला कर्मी से ‘मैंने आपसे एक बार माफी मांग ली, फिर भी आप मुझ पर हाथ छोड़ रही हैं’ कहते हुए नजर आ रही है।

Bullet Rani: शिवांगी ने लगाए पुलिसकर्मी पर आरोप

यह बहस काफी देर तक चली जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद शिवांगी (Bullet Rani) को उनके घर से थाने ले जाया गया। शिवांगी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अपनी सफाई में शिवांगी ने कहा कि मैंने कई बार महिला पुलिसकर्मी से बात के लिए माफी मांगी थी, यहां तक कि मेरी मां ने भी उनके कई बार पैर छुए। इसके बावजूद भी महिला पुलिसकर्मी ने मेरे साथ मारपीट की। शिवांगी ने आरोप लगाया कि जब वह थाने जा रही थी तो उनके मुंह को नोचा गया और उनको चाटे भी मारे गए। शिवांगी का कहना है कि उनके और महिला पुलिसकर्मी के वाहन के बीच कोई टक्कर नहीं हुई, फिर भी मुझ पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढें:Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नौकर का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही छानबीन

Bullet Rani: पुलिस ने लगाए शिवांगी पर आरोप

इस मामले में पुलिस कर्मियों का कहना है कि ‘जब कल रात महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी, तब शिवांगी डबास ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारा थी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी पर शिवांगी (Bullet Rani) ने हाथ भी उठाया था।

ये भी पढें:AAP Vidhayak: देर रात AAP के विधायकों ने एलजी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Leave a Comment