Chhath Puja 2022: छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस साल छठ पूजा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी। देश में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। अगर आपको छठ पूजा को लेकर कोई भी कंफ्यूजन है तो ये खबर आपके लिए है।
Chhath Puja 2022: 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है
बता दें कि कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा में महिलाएं संतान की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य, सुख- समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है।
Chhath Puja 2022: 28 अक्टूबर से शुरू होगी छठ पूजा
28 अक्टूबर को नहाय खाय हैं। और इसी दिन से छठ पूजा की शुरुआत होती है। नहाय खाय के दिन सभी महिलाएं स्नान करने के बाद अपने अपने घरों की साफ- सफाई करती है। इस दिन पवित्रता का विशेष ध्यान दिया जाता है। पहले दिन यानी कि नहाय खाय के दिन चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनाए जाते हैं। बता दें कि इस भोजन में केवल सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
Chhath Puja 2022: दूसरा दिन
दूसरे दिन यानी कि 29 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गुड़ की खीर प्रसाद के रूप में बनाती हैं। और रात में प्रसाद का ग्रहण करती है। और इसके बाद से 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाता है।
ये भी पढ़: NIA Raid: 40 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की छापेमारी
Chhath Puja 2022: तीसरा दिन
तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सभी व्रती महिलाएं इस दिन नदी, तालाब या फिर घर में ही पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देती है।
Chhath Puja 2022: चौथा दिन
छठ पूजा के चौथे दिन सभी व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देती है। और इसके बाद छठ पूजा का समापन होता है। फिर व्रत का पारण किया जाता है।
ये भी पढ़: Best Food In Winter: सर्दियों के मौसम में इन चीजों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी ताकत