Cloudburst In Kullu: कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान

Cloudburst In Kullu: मंगलवार सुबह 5:00 बजे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फटा बादल। जिसके कारण कई घरों और कैंपिंग साइट्स को भारी नुकसान पहुंचा।

5 बजे के करीब चोज नाले में फटा बादल

बादल फटा

मंगलवार कि सुबह 5:00 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज इलाके में बादल फटा। बादल फटने के कारण कई घरों और कैंपिंग साइट को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार कुल्लू में रात से ही बारिश हो रही थी। ऐसे में सुबह 5 बजे के करीब चोज नाले में बादल फट गया। जानकारी के अनुसार बादल फटने के कारण नाले के साथ लगे हुए घरों में भी भारी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के कारण गांव की ओर जाने वाला एकमात्र पुलिस की चपेट में आ गया है।

जानकारी मिलने पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने अपनी टीम को मौके पर इलाके के पास भेजा।

Cloudburst घटना में 4 पुल बह गए

4 पुल बह

चोज बना हुआ पुल बाढ़ के कारण ढह गया। वहीं इसके अलावा तीन अन्य छोटे पुल भी बाढ़ की चपेट में आए। अभी भी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पंचायत प्रधान की तरफ से 5 लोगों की लापता होने की जानकारी दी गई। रात भर बचाव कार्य जारी रहा।

ये भी पढें:LPG Cylinder Rate Increased: फिर बड़ी रसोई गैस की कीमतें, 50 रुपए की उछाल

लड़कियों पर गिरा मलबा

लड़कियों पर गिरा मलबा

शिमला जिला ढली में भूस्खलन के कारण हुई एक लड़की की मौत, वही दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव का कार्य जारी है। हादसे में घायल दोनों लोगों को मौके पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बाढ़ में 5 लोगों की बहने की आशंका है। 2 पर्यटक, दो रसोइए और एक कैंपिंग साइट संचालक की लापता होने की जानकारी दी जा रही है। अभी भी राहत बचाव का कार्य जारी है।

जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य मौके पर पहुंची

राहत और बचाव कार्य की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीम को तुरंत ही रवाना कर दिया गया था। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही मौसम को देखते हुए यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वह यात्रा करने से बचें।

ये भी पढें:Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर क्या है ? जानें इसके लक्षण

Leave a Comment