Delhi Jama Masjid Protest : दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Delhi Jama Masjid Protest : कानपुर में हिंसा के बाद आज है जुमे की पहली नमाज। इस को मद्देनजर रखते हुए यूपी से दिल्ली तक पुलिस का अलर्ट जारी। दिल्ली की जामा मस्जिद में लोग पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे हैं दिल्ली की जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) के बाहर प्रदर्शन। इस प्रदर्शन के पीछे का कारण नूपुर शर्मा के बयान को बताया जा रहा है। हाथों में पोस्टर लिए लोग कर रहे हैं नारेबाजी। प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

मस्जिद कमेटी की ओर से जारी हुआ बयान

जामा मस्जिद के शाही इमाम के मुताबिक मस्जिद कमेटी की ओर से प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया गया था। कल जब लोगों ने विरोध किया था तो हमने उनसे साफ कर दिया था कि जामा मस्जिद से विरोध का कोई आह्वान नहीं है। हमें नहीं पता कौन लोग विरोध कर रहे हैं। हमें लगता है कि ये ओवैसी के लोग हैं। हमने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि अगर वो लोग विरोध करना चाहते हैं तो बेशक करें, लेकिन हम उनके साथ नहीं है।

ये भी पढें:Turmeric Benefits for Uric Acid : हल्दी से कम होता है यूरिक एसिड, जानिए कैसे

भाजपा नेता निपुण शर्मा के विवादित बयान के बाद हुआ प्रदर्शन

पुलिस के बयान के हिसाब से निलंबित भाजपा नेता निपुण शर्मा (BJP Leader Nupun Sharma) और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयान के खिलाफ़ ये प्रदर्शन हो रहे हैं। हम लोगों ने वहां से प्रदर्शनकारी लोगों को हटा दिया है अब स्थिति अंडर कंट्रोल है। 300 के करीब लोगों ने किया निपुण शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन.

डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि आज 1500 के करीब लोग जुमे की नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे थे। 300 के करीब लोग नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ़ प्रदर्शन करने लगे थे। लेकिन 10-15 मिनट के अंदर हम लोगों ने स्थिति को अंडर कंट्रोल कर लिया था। ये प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया था, इसी के कारण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

नीपू शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने का आरोप। इसी वजह से निपुण शर्मा पर कार्रवाई की गई, लेकिन मुस्लिम समुदाय का कहना है कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की जाए। दिल्ली में नूपुर शर्मा के खिलाफ़ एफआईआर भी दर्ज है।

ये भी पढें:Rajya Sabha Election : आज होगी 4 राज्यों की 16 सीटों के लिए वोटिंग

Leave a Comment