Delhi NCR Weather Update : शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi NCR Weather) सामान्य से 2 ज्यादा 29.8 और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 ज्यादा 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और हवा में नमी का स्तर 16 से 36 प्रतिशत तक रहेगा।
Delhi-NCR में आज हो सकती है बारिश
दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली, लेकिन लू चलने की आशंका नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। इस दौरान उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। उसी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके कारण उन इलाकों में मौसम सुहाना हो सकता है। जिसके कारण रविवार को तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है और तेज हवा चलने के अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं नमीयुक्त पूर्वी हवाएं 16 जून को गर्मी से राहत दिला सकती है। इससे पहले दिल्ली में शनिवार को प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहा।
ये भी पढें:Justin Bieber Face Paralysis : जस्टिन बीबर को हुई जानलेवा बीमारी, फैंस कर रहे दुआ
Delhi-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम?
- शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 29.8 और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 ज्यादा डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- 16 से 36 प्रतिशत हवा में नमी का स्तर रिकॉर्ड किया गया।
- शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
- आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना भी है।
- नोएडा में अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। मौसम साफ रहेगा।
- गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
ये भी पढें:Yoga for Summer : अगर आप गर्मी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये योग