Draupadi Murmu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में। हालांकि नॉमिनेशन के वक्त वो मौजूद नहीं रहेंगे। जगन मोहन रेड्डी से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने भी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन किया था।
12 बजे होगा नामांकन दाखिल
आज संसद भवन में 12:00 बजे द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े-बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थन के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर साइन करवाए गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि ”यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंड के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।
YSRCP ने किया Draupadi Murmu का समर्थन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के समर्थन पर का ऐलान किया। परन्तु नॉमिनेशन के वक्त वह खुद मौजूद नहीं रहेंगे। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय साई रेड्डी और लोकसभा में पार्टी के नेता मिधुन रेड्डी नामांकन के वक्त मौजूद रहेंगे।
ये भी पढें:Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आया भूकंप, अब तक 1000 लोगों की मौत, 1500 घायल
18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव
29 जून राष्ट्रपति चुनाव नामांकन के लिए अंतिम तारीख है। 18 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।
Draupadi Murmu को दी Z+ की सुरक्षा
हाल में ही एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को Z+ सुरक्षा मुहैया कराई। केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर द्रौपदी मुर्मू को सुरक्षा दी है।
ये भी पढें:Smart Perfume : एक परफ्यूम बोतल में 100 बोतल की खुशबू, ये हैं आज के जमाने का नया स्मार्ट परफ्यूम