Draupadi Murmu Oath : आज देश रचेगा नया इतिहास, पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

Draupadi Murmu Oath Ceremony: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेगी। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा। सीजेआई एन.वी रमणा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) देश की नई राष्ट्रपति के रूप में देख को संबोधित करेंगी।

मौसम को मद्देनजर रखते हुए की तैयारी

मौसम को मद्देनजर रखते हुए सारी तैयारी की गई है। अगर आज बारिश होती है तो राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला औपचारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

ये भी पढें:Chandrashekhar Azad: जानें आजाद की कर्मभूमि के बारे में, आज भी है बमों के निशान मौजूद

द्रौपदी मुर्मू

नई राष्ट्रपति को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

बता दें कि, समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां पर उन्हें इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और साथ ही निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

कौन होंगे समारोह में शामिल

कहा जा रहा है कि, शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति सांसद पहुंचेंगे। और उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिका मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढें:Teacher Recruitment Scam: शिक्षा भर्ती घोटाले मामले को लेकर पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई जारी है

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राजघाट पहुंचीं। वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

https://twitter.com/draupadimurmupr/status/1551404380221370370

Leave a Comment