Drug Eradication Award 2022 : नशा ना करने और नशे को रोकने के लिए लखनऊ के आर जे प्रतीक को दिया गया “नशा उन्मूलन सम्मान 2022”

Drug Eradication Award 2022 : लखनऊ की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली आवाज़ों में से एक आवाज़ लखनऊ के मशहूर युवा आर जे प्रतीक भरद्वाज (RJ Prateek Bhardwaj) अपनी जिन्दा दिली के लिए लोगों में शुमार तो है ही साथ ही इनके रेडियो शो और जनता की समस्याओं पर सीधे संवाद करने का इनका तरीका हर किसी का दिल जीत लेता है। आर जे प्रतीक भरद्वाज (RJ Prateek Bhardwaj) की लोकप्रियता युवाओं के साथ साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी काफी है।

आर जे प्रतीक भरद्वाज को मिला Drug Eradication Award 2022

आर जे प्रतीक (RJ Prateek) अपने रेडियो शो के माध्यम से समय समय पर लोगों को जागरूक करने उन्हें सचेत रहने के लिए कई सारे उदाहरण प्रेषित करते रहे है। आज आर जे प्रतीक खुद एक उदाहरण साबित हो रहे हैं। काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अवसर पर नशा उन्मूलन के क्षेत्र में सतत कार्य करने हेतु लखनऊ के आर जे प्रतीक भरद्वाज (RJ Prateek Bhardwaj) को दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े :UGC NET 2022 Exam Date : NTA ने जारी UGC NET परीक्षा तिथि, इस दिन होगा एग्जाम

Drug Eradication Award कार्यक्रम में शामिल हुए ये हस्तियां

आर जे प्रतीक (RJ Prateek) अपने रेडियो पर कार्यक्रमों के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से व लोगों के बीच जाकर हर मुमकिन कोशिश से लोगों को नशा मुक्ति के प्रति व नशे से होने वाले नुकसान और समाज पर पड़ रहे बुरे असर के प्रति हमेशा जागरूक करते रहे हैं। नशामुक्त भारत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में नशा ना करने के लिए और नशे को रोकने के लिए आर जे प्रतीक को नशा उन्मूलन सम्मान 2022 (Drug Eradication Award 2022) से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमपी मनोज तिवारी ‘मृदुल’, पैरालंपिक मैडेलिस्ट दीपा मालिक, मंत्री विजय गोयल, श्याम जाजु सहित अन्य हस्तिया शामिल थी।

ये भी पढ़े : CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 : CBSE बोर्ड टर्म 2 परिणाम जल्द होंगे जारी

Leave a Comment