Europe Heatwave: भीषण गर्मी से जल रहा है यूरोप, पिघल रहे हैं सड़कें और रेलवे ट्रैक

Europe Heatwave: जहां भारत में लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं, अलग-अलग राज्यों में भीषण बारिश हो रही है, यहां तक कि बहुत से राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा होंगे। वहीं दूसरे देश ऐसे हैं जहां के लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से बेहाल हो रहे हैं।

गर्मी के कारण जंगलों में लगी आग

गर्मी ऐसी जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्थिति ऐसी है कि हीट वेव ने कई लोगों की जान तक ले ली है। और कहीं तो रेलवे के ट्रैक भी पिघल रहे हैं। इतनी भीषण गर्मी के कारण देशों के कई जंगलों में आग तक लग गई है। लेकिन इतनी गर्मी का कारण क्या है? क्यों दिन पर दिन इतनी गर्मी बढ़ती जा रही है?

ब्रिटेन की सड़कें और रेलवे ट्रैक तक पिघले

भारत में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ यूरोप के देशों के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। बढ़ते हुए तापमान की वजह से, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और ग्रीस जैसे देशों के जंगलों में आग तक लग गई है। गर्मी का हाल कुछ ऐसा है कि ब्रिटेन की सड़कें और रेलवे ट्रैक तक पिघल रहे हैं। बता दें कि, डामर और रबर, से बनी हुई प्लास्टिक चीजें भी पिघल रही है। गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।अलग-अलग उपाय की मदद से लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

1 हजार से ज्यादा लोग ने जान गवाई

मौजूदा स्थिति देखी जाए तो यूरोप के लगभग सारे देश की हीट वेव की चपेट में आ चुके हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। भीषण गर्मी के कारण महाद्वीप में अब तक करीब 1 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। बहुत से लोग भीषण गर्मी के कारण बीमार हो गए हैं। और दूसरी तरफ जानवर और पशु पक्षी भी इस भीषण गर्मी से बच नहीं पा रहे।

एक बार पहले भी यूरोप हीटवेव का शिकार बना था

रिपोर्ट के अनुसार, 2003 में भी यूरोप हीटवेव का शिकार बान चुका है। कहा जाता है कि उस वक्त हीटवेव के कारण 70 हजार लोगों ने अपनी जान गवाई थी। और एक बार फिर वैसे ही स्थिति पैदा हो रही है। संभावना है कि मौसम का चक्र या क्लाइमेट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

ये भी पढें:CBSE 12th Result 2022 : CBSE कक्षा 12 वीं के परिणाम हुए जारी, इन छात्रों ने किया टॉप

WHO की चेतावनी

हीट वेव क्या होती है। असल में, जब किसी भी क्षेत्र में तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है और वह कई दिनों तक स्तर बना रहता है तो उसे हीट वेव कहा जाता है। WHO ने बढ़ते हुए तापमान को लेकर चेतावनी जारी की। WHO का कहना है कि अगर तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो हमें पानी, खाना और ऊर्जा की कमी हो सकती है। साथ ही लोगों को गर्मी-जनित गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

ये भी पढें:Ration Card: सरकार उठाएगी राशन डीलरों के खिलाफ ठोस कदम, अब नहीं होगी राशन की चोरी

Leave a Comment