Ganesh Chaturthi 2022: इस वर्ष गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी । गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के दिन भगवान गणपति की पूजा करने से बुद्धि और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की पूजा सच्चे मन से करते हैं तो आपकी सारी मुरादें पूरी होती है। गणपति की उपासना से जीवन में जितने भी संकट हैं सब खत्म हो जाते हैं।
Ganesh Chaturthi 2022: शुभ मुहूर्त
इस वर्ष भगवान गणपति की स्थापना का मुहूर्त सुबह 11.5 से दोपहर 1: 38 तक है। भगवान गणपति के जन्म की कथा बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणपति की दो शादियां हुई थी?
Ganesh Chaturthi 2022: तुलसी जी ने दिया श्राप
पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक दिन भगवान गणेश तपस्या कर रहे थे उस वक्त मां तुलसी उन्हें देखकर उन पर मोहित हो गई। जिसके बाद तुलसी जी ने भगवान गणपति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन भगवान गणेश ने अपने आपको ब्रह्मचारी बताते हुए शादी का प्रस्ताव को इंकार कर दिया। यह सुनते ही तुलसी क्रोधित होगी गई और उन्होंने भगवान गणपति को श्राप दे दिया कि उनके दो विवाह होंगे।
Ganesh Chaturthi 2022: क्यों रिद्धि और सिद्धि से भगवान गणेश ने की शादी?
एक दूसरी कथा के अनुसार भगवान गणेश की शरीर की बनावट को देखते हुए कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता था। जिसके चलते गणपति जी ने दूसरे देवी देवताओं के विवाह में विघ्न डालना शुरू कर दिया। भगवान गणेश का ऐसा व्यवहार देखकर सभी देवी देवता भगवान ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। जिसके बाद भगवान ब्रह्मा जी ने अपनी दो पुत्रियां रिद्धि और सिद्धि को भगवान गणेश जी से शिक्षा लेने के लिए भेजा। जिसके बाद जब भी भगवान गणेश के सामने किसी भी देवी देवता की विवाह की सूचना आती थी, तो रिद्धि और सिद्धि उनका ध्यान भटका देती थी।
जिसके बाद सभी विवाह बिना किसी विघ्न के संपन्न होने लगे। लेकिन जब इस बात का एहसास गणेश जी को हुआ तो वह रिद्धि और सिद्धि पर क्रोधित होने लगे। जिसके बाद भगवान ब्रह्मा जी ने गणपति के सामने प्रस्ताव रखा। उन्होंने रिद्धि और सिद्धि से विवाह करने का प्रस्ताव भगवान गणेश जी के सामने रखा। जिसके बाद भगवान गणेश जी ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर रिद्धि और सिद्धि दोनों से शादी कर ली।
ये भी पढें:UP News: आज दोपहर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचेंगे लखनऊ, राजधानी को सजाया गया
Ganesh Chaturthi 2022: यह सुपरस्टार करते हैं भगवान गणेशजी की आराधना
देशभर में पूरे धूमधाम से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) बनाई जाती है। साथ ही कुछ बॉलीवुड स्टार भी ऐसे हैं जो पूरे धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन बॉलीवुड के स्टार भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो गणेश चतुर्थी को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। एक्टर गोविंदा और उनके परिवार गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन वह भगवान गणपति की पूजा आराधना बड़े उत्साह के साथ करते हैं। संजय दत्त भी भगवान गणपति जी की आराधना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन वह गणपति बप्पा को अपने घर लाकर उनकी पूजा आराधना करते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गणपति बप्पा के भक्त हैं। हर साल वह भी अपने घर गणपति जी का स्वागत करते हैं।
ये भी पढें:National Sport Day 2022: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें इसका इतिहास