Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के रेट

Gold Silver Price Today: कल शुक्रवार को सोने चांदी के नए दाम (Gold Silver Price Today) जारी किए गए। आज हो सकते हैं सोना चांदी सस्ते। बता दें कि 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 51868 रुपए में बाजारों में बिक रहे हैं। वहीं 999 प्योरिटी बाली 1 किलो चांदी 56064 रुपए में बिक रही है।

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी किए गए

सोने – चांदी की रेट्स दिन में 2 बार जारी किए जाते हैं। एक बार सुबह के वक्त और दूसरी बार शाम के वक्त। 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 5600 रुपए है, दूसरी तरफ 916 शुद्धता का सोने की कीमत 475 11 रुपए है। वहीं 750 शुद्धता के सोने की बात करें तो वह 31901 रुपए में बाजार में बिक रहा है। इसके अलावा 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम गिरकर 30343 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

Gold Silver Price Today: रोजाना बदले जाते हैं सोने- चांदी के दाम

रोजाना सोने- चांदी के दामों में बदलाव किए जाते हैं। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 213 रुपए गिरा। वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 212 रुपए गिरी। जबकि 916 शुद्धता के सोने की कीमत 195 रुपए घटी । वहीं 750 शुद्धता के सोने की बात करें तो उसके दाम 160 रुपए कम हुए। इसके अलावा 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 124 रुपए कम हो गए हैं। साथ ही 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी की कीमत घटकर 1036 रुपए पहुंची।

ये भी पढें:JSSC Recruitment: आयोग विभाग में 455 पदों पर निकली भर्ती , जल्द करें अप्लाई

Gold Silver Price Today: 24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट गोल्ड में फर्क

24 कैरेट वाले गोल्ड को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। 24 कैरेट वाले गोल्ड में किसी भी तरह का दूसरा धातु नहीं होता है। इसमें आपको 99.9 प्रतिशत शुद्धता मिलती है। बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो इसमें 91.67% प्योर गोल्ड होता है। और 8.33% इसमें दूसरे धातु मिले होते हैं। वहीं 21 कैरेट गोल्ड में 87.5% प्योर गोल्ड पाया जाता है। 18 कैरेट गोल्ड में 75% प्योर गोल्ड मिला होता है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड में 58.5% प्योर गोल्ड होता है।

ये भी पढें:Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती, राहुल गांधी ने किया ट्वीट

Leave a Comment