Hartalika Teej 2022: 30 अगस्त को है हरतालिका तीज, जानें फुलेरा का महत्व

Hartalika Teej 2022: अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हर महिला हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) का व्रत रखी है। हरतालिका तीज को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 30 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और भगवान शिव की आराधना करती हैं। हरतालिका तीज में फुलेरा जरूर बांधा जाता है।

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का मुहूर्त

  • 9 अगस्त सोमवार को शाम 3:21 से भादो शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ हुई थी।
  • 30 अगस्त मंगलवार को शाम 3:34 पर भादो शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि की समाप्ति होगी।
  • 30 अगस्त शाम 6:33 से रात 8:51 तक भद्र काल मुहूर्त रहेगा।

Hartalika Teej 2022: फुलेरा का महत्व

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) की पूजा में फुलेरा का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, हरतालिका तीज पर भगवान शिव के ऊपर जलाधारी की जगह फुलेरा बांधा जाता है। फुलेरा को फूलों से बनाया जाता है। फुलेरा में पांच ताजे फूलों की माला होना आवश्यक है। माना जाता है कि फुलेरा में जो पांच फूलों की माला बांधी जाती है वह भगवान शिव की पांच पुत्रियों (जया, विषहरा, शमिलबारी, देव और दोतली) का प्रतीक है।

ये भी पढें:Longer Hair In The World: 40 साल से ये महिला बढ़ा रही है बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Hartalika Teej 2022: मां पार्वती ने रखा था हरतालिका तीज व्रत

कहा जाता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव के वरण की कामना के लिए अन्न, जल का त्याग करके हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) का व्रत किया था। जिसके बाद भगवान शिव ने मां पार्वती की तपस्या देखकर उन्हें दर्शन दिए थे और उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। मान्यता है कि अगर इस दिन महिलाएं सच्चे मन से यह व्रत रखती है तो भगवान शिव और मां पार्वती महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान देते हैं।

ये भी पढें:IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद पूरे भारतवर्ष में बना जश्न का माहौल, देशभर में पटाखे फोड़े गए

Leave a Comment