Heavy Rainfall in Delhi NCR : दिल्ली में भारी बारिश, तेज हवाएं तापमान में आई 16 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Heavy Rainfall in Delhi NCR : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को भारी बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में लगभग 16 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ला दी। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश (Heavy Rainfall in Delhi NCR) के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में यातायात जाम हो गया।

मौसम विभाग ने कहा “भारी बारिश और आंधी के बाद पालम में तापमान लगभग 13 डिग्री और सफदरजंग में लगभग 16 डिग्री गिर गया। शाम 4.20 से 5.40 बजे के बीच सफदरजंग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।”

Heavy Rainfall in Delhi NCR

Heavy Rainfall in Delhi NCR

भारी बारिश (Heavy Rainfall) के कारण कई जगहों पर जलजमाव की खबर है। इससे पहले IMD ने पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 30-50 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी।

ये भी पढ़े : Nano Urea Liquid Plant : पीएम मोदी ने गांधीनगर में किया दुनिया के पहले नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट का उद्घाटन

Heavy Rainfall in Delhi NCR पेड़ उखड़ गए

दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश (Heavy Rainfall in Delhi NCR) के चलते कई जगह पेड़ और होर्डिंग उखड़ गए। राष्ट्रीय राजधानी में ओलावृष्टि के साथ अचानक बारिश होने के कारण कनॉट प्लेस में एक कार उखड़े हुए पेड़ के नीचे फंस गई। गनीमत रही कि कार खाली थी और पार्किंग में थी। मौसम विभाग ने रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल, सिकंदर राव, हाथरस (UP) में भी बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी।

ये भी पढ़े : Sidhu Moose Wala Death : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

एक पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए, तेज हवाएं और बारिश हुई। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Comment