Independence day: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) उस दिन को याद करते हुए मनाया जाता है जिस दिन भारत ने अंग्रेजों से आजादी पाई थी। वह हमारे देश भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन था, क्योंकि लाखों करोड़ों भारतीयों ने कई साल तक संघर्ष किया था इस आजादी को हासिल करने के लिए, कुर्बानियां दी और अपने तक को खोया था तब जाकर हमें अंग्रेजों से आधिकारिक रूप से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल भारतवासी इस दिन को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन उन सभी नायकों को याद किया जाता है जिन्होंने आजादी दिलवाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी।
Independence Day: मंगल के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजो के खिलाफ किया विरोध
करीब 200 साल तक भारत पर अंग्रेजों का शासन रहा था। 1700 के दशक में ब्रिटेन व्यापारी बनकर भारत में घुसे थे। जिसके बाद अंग्रेजों ने भारत पर अपना अधिकार जमाना शुरू कर दिया। पहली बार साल 1857 में भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। भारतीय सैनिक मंगल पांडे के नेतृत्व में लगभग पूरे देश ने अंग्रेजो के खिलाफ एकजुट होकर विद्रोह किया था। लेकिन दुर्भाग्य वर्ष भारत अंग्रेजों से हार गया और भारतीय शासन अंग्रेजों के हाथों में चला गया। लेकिन इस घटना के बाद पूर्व स्वतंत्रता के आंदोलन को और भी मजबूती मिले।
ये भी पढें:Independence day: क्यों बुलेट प्रूफ स्क्रीन नहीं इस्तेमाल करते पीएम मोदी,जानिए
Independence Day के दिन याद किया जाता है वीर योद्धाओं को
हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। इस दिन उन सभी वीरों को याद किया जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए बलिदान दिया था। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में याद किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश में राष्ट्रगान गाया जाता है और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाता है। इस दिन सभी लोग राष्ट्रीय या स्थानीय निवास पहनते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पतंगबाजी भी की जाती हैं, जिसमें हर उम्र के लोग पतंग उड़ाते हैं और आजादी का जश्न मनाते हैं।
ये भी पढें:Rakesh Jhunjhunwala: 62 साल की उम्र में हुआ राकेश झुनझुनवाला का निधन