Independence day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोगों को संबोधित

Independence Day: आजादी के 75 (Independence Day) साल पूरे होने की खुशी में देश भर में उत्साह मनाया जा रहा है। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया है। जिसमें देश भर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Independence Day पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया

  • 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का सपना था, मैंने उनके सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया।
  • प्रधानमंत्री बोले भारत लोकतंत्र की जननी है। मैं पहला व्यक्ति था जिसे लाल किले से देशवासियों के गौरवगान करने का मौका मिला था। मैं आपके सुख दुख को जान पाया हूं।
  • पीएम मोदी बोले कि हमारे देशवासियों ने भी उपलब्धियां हासिल की है, कभी हार नहीं मानी और संकल्पों को ओझल नहीं होने दिया। भारत में सामूहिक चेतना का पूर्णर्जागरण हुआ है।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश अब 5 संकल्प लेकर आगे बढ़ेगा। आने वाले 25 सालों के लिए 5 संकल्प लेने होंगे। साथ ही हमें आजादी के दीवानों के सपनों का संकल्प लेना होगा। और हमें पांच प्रण लेने होंगे।
  • साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने बड़ा संकल्प लिया था। हम आजाद हुए और यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमने संकल्प बहुत बड़ा लिया था। अगर संकल्प सीमित होता तो शायद आज भी हम लोग संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढें:Independence Day: आजादी 75 साल पूरे होने पर देशभर में उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

Independence Day: 200 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य किया हासिल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव केंद्रीय व्यवस्था को विकसित करेगा। जब भारत कोई बड़ा संकल्प करता है, तो बता देता है। जब हमने स्वच्छता अभियान शुरू किया था, तो इस देश के लोगों ने है वह सफल करके दिखाया था। जब दुनिया दुविधा में थे तब 200 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करा था भारत में। उस वक्त सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ढाई करोड़ लोगों के घर में नल से जल पहुंचाने का काम देश कर रहा है। खुले में शौच करने से मुक्ति पाई है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके लिए करोड़ों लोगों की सलाह दी गई थी। भारत की जमीन की धरती से जुड़ी शिक्षा नीति बनी है।

ये भी पढें:Independence Day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

Leave a Comment