Indian Origin: भारतीय मूल के इन नेताओं ने विश्व में किया भारत का नाम ऊंचा

Indian Origin: क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में केवल भारत ऐसा देश है जिसे विश्व गुरु के नाम से संबोधित किया जाता है? लेकिन इसका कारण क्या है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों भारत को विश्व गुरु कहा जाता है। असल में इसके पीछे हमारे ऋषि-मुनियों, पूर्वजों और महान विभूतियों की अथक मेहनत है और यही कारण है कि भारत को विश्व गुरु के नाम से संबोधित किया जाता है। और आज भारत ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी वजह से यह नाम भारत पर और ज्यादा सटीक बैठ रहा है।

Indian Origin: विश्व में भारत का नाम सबसे ऊंचा

आज हम आपको बताएंगे जिस देश ने हिंदुस्तान की धरती पर करीब 200 साल तक राज किया है। आज उसी देश की कमान एक भारतीय के हाथ में सौंप दी गई है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक जो कि ब्रिटिन यानी इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं। ऋषि सुनक भारतीय मूलनिवासी के पहले ब्रिटिन प्रधानमंत्री हैं। 25 अक्टूबर यानी कि मंगलवार को ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट में जाकर प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है।

Indian Origin: भारतीय मूल वंसी देश के सर्वोच्च पद पर

ऋषि के इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनते ही एक बार फिर पूरे विश्व में भारतीय मूल वासियों की चर्चा होनी शुरू हो गई। ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनते ही लोग इंटरनेट पर उन भारतीय मूल वासियों की खोज करने लगे जो या तो सत्ता में अभी हैं या फिर कभी रह चुके हो। बता दें कि न्यूजट्रैक की टीम कुछ ऐसे भारतीय मूल वासियों के नाम निकालकर लाई है जिन्होंने भारत के विश्व गुरु होने का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। आपको बता दें कि भारत मूल वासियों में लगभग 200 नेता ऐसे हैं जो 15 देशों के सर्वोच्च पद पर है और इसमें 60 लोग देश के कैबिनेट पद पर है।

Indian Origin: कमला हैरिस

कमला हैरिस एक ऐसी भारतीय मूल निवासी है जो कि वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति है। बता दें कि वह अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति महिला है। साल 2021 में कमला हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति बनी थी।

Indian Origin: चान संतोखी

चंद्रिकाप्रसाद ‘चान’ संतोखी वर्तमान में सूरीनाम के राष्ट्रपति हैं। बता दें कि संतोखी की प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी के नेता है। साल 2020 में संतोखी ने देश के नौवें राष्ट्रपति की शपथ ली थी।

Indian Origin: भरत जगदेव

भरत जगदेव भी एक भारतीय मूल वंसी है ‌। साल 2020 में जगदेव गुयाना के उपराष्ट्रपति चुने गए थे। बता दें कि इससे पहले भी वह साल 1997 से 1999 तक गुयाना के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं।

Indian Origin: एंटोनियो कोस्टा

एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल वंसी है। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं। कोस्टा देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

Indian Origin: प्रविंद जगन्नाथ

बता दें कि प्रविंद जगन्नाथ एक भारतीय मूल निवासी है। और वह मॉरिशस के केंद्रीय कृषि मंत्री और वित्त मंत्री के पद पर असीन हैं। साल 2000 में पहली बार प्रविंद जगन्नाथ देश के कृषि मंत्री बने थे। और साल 2005 में वह वित्त मंत्री के पद पर भी थे।

यह भी पढ़े : Rajasthan BSTC Result 2022: आज राजस्थान BSTC के परिणाम हुए जारी, ऐसे करें चेक

Indian Origin: पृथ्वीराज सिंह रूपन

पृथ्वीराज सिंह रूपनमॉरिशस के राष्ट्रपति है। साल 2019 में वह इस पद पर विराजमान हुए थे। बता दें कि पृथ्वीराज सिंह रूपन का जन्म मॉरिशस के एक भारतीय आर्य समाजी हिंदू परिवार में हुआ था।

Indian Origin: मोहम्मद इरफान अली

मोहम्मद इरफान अली भारतीय मूल वंसी है। वह गुनाया देश के राष्ट्रपति है। वह देश के ऐसे पहले मुस्लिम व्यक्ति है, जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं।

यह भी पढ़े : Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वासिम अकरम को लगी कोकीन की लत

Leave a Comment