Janmashtami 2022: ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस वर्ष जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पर्व 18 अगस्त यानी कि आज मनाया जा रहा है। भारत में जन्माष्टमी का पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के शुभ दिन पर भगवान श्री कृष्ण को कुछ चीजें अर्पित की जाती हैं जिन्हें काफी शुभ माना जाता है।
Janmashtami 2022: भगवान श्री कृष्ण को लगाए 56 भोग
कहा जाता है कि जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के शुभ दिन पर भगवान कृष्ण के लिए छप्पन भोग बनाने चाहिए, साथ ही उन सभी चीजों में नारियल का उपयोग जरूर करें। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण पर प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी के दिन शंख में गाय का कच्चा दूध भरकर श्रीकृष्ण को उससे स्नान कराना शुभ माना जाता है। जिसके बाद आपको भगवान कृष्ण की मूर्ति को साफ करके गंगाजल से स्नान कराना होगा। बाद में उनको नए वस्त्र पहनाएं। फिर श्रीकृष्ण को झूले या सिहासन पर बैठा है। और अगर आप भगवान श्री कृष्ण को किसी लाल रेशमी कपड़े पर बैठाते हैं तो उससे आपके घर सुख समृद्धि आती है।
Janmashtami 2022 पर 11 बार करें इस मंत्र का जाप
साथ ही जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन शाम के वक्त तुलसी की पूजा करनी चाहिए। और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। जितना ज्यादा आप इस मंत्र का जाप करेंगे, उतना ही आपको इसका फायदा मिलेगा। अगर आप पर किसी का कर्ज चढ़ा हो तो आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे। अगर आप चाहे तो ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे- हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे’ इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ये भी पढें:Trains Cancelled: रेलवे द्वारा आज 130 ट्रेनों को रद्द किया गया, कैसे करें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट चेक?
Janmashtami 2022: गाय के दूध से करें अभिषेक
जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के शुभ दिन पर आप गाय के दूध में केसर मिलाकर रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। ऐसा करने पर आपके घर सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। और कभी भी घर में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
ये भी पढें:Jammu Kashmir: एक बार फिर आतंकवादियों ने चलाई कश्मीरी पंडित पर गोली