Janmashtami 2022: देश भर में आज शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्योहार बड़ी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा के प्रमुख मंदिरों में कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने इन मंदिरों में आएंगे। जिसे देखते हुए यह इंतजाम करे गए हैं।
Janmashtami 2022: मथुरा में जन्माष्टमी का त्योहार
मथुरा में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के त्योहार की बड़ी जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। यही वजह है कि पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल मथुरा में तैनात है। साथ ही ड्रोन की मदद से वहां पर निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि शहर के कोर एरिया को नो व्हीकल /नो पार्किंग एरिया घोषित कर दिया गया। बता दें कि मोबाइल और नगदी चोरी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिरों में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
Janmashtami 2022: देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार
गुरुवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस शोभायात्रा का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की तरफ से किया गया था।
ये भी पढें:Shahnawaz Hussain: दिल्ली हाईकोर्ट से शाहनवाज हुसैन को मिला बड़ा झटका
Janmashtami 2022: गोकुल आगमन का पर्व
बताया जा रहा है कि श्री कृष्ण जन्मस्थान में मध्यरात्रि अभिषेक में आने वाले सभी आगंतुक को धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के राधा रमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर और टेढ़े खंबेवाला मंदिर में जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। बता दें कि इन प्राचीन मंदिरों में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्योहार शुक्रवार को रात की जगह दिन में मनाया जाएगा। कृष्ण के गोकुल आगमन का पर्व बनाने के लिए गोकुल में भी तैयारी की जा रही है। गोकुल के निवासी जन्माष्टमी के त्योहार के अगले दिन कृष्ण के आगमन की खुशी में दही खाना त्यौहार मनाते हैं, जिसमें दही और हल्दी के मिश्रण का भोग लगाया जाता है।
ये भी पढें:Mukhtar Ansari: ED ने मारा मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर छापा