Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत, बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

Jantar Mantar Kihan Mahapanchayat: आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत (Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat) होनी है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बाहर से किसानों को आने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां पर हर आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। तादाद से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई है।

Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat: 11 से 4 बजे तक जंतर मंतर पर धरना

आज 11 से 4 बजे तक किसान संगठन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जंतर मंतर पर धरना (Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat) देने के लिए जुट रहे हैं। वहीं आज केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से सुबह 10:30 बजे गठित एमएसपी समिति की पहली मीटिंग भी होनी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से किसानों को राजधानी में न आने देने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली सीमा पर बैरिकेड और कई थानों की पुलिस लगाई गई है ताकि किसान राजधानी के अंदर न आ सके। जानकारी के अनुसार किसान कई मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहे हैं।

Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat: किसानों की मांग

किसान जंतर मंतर पर महापंचायत (Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat) में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के पंडित किसान परिवारों को न्याय दिलवाना, जेलों में बंद किसानों की रिहाई कराना, कांड को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी की मांग करना यह सब मुद्दे शामिल किए जाएंगे। बता दें कि तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी टेनी का बेटा आशीष मिश्रा अभी भी जेल में कैद है।

ये भी पढें:UPI: यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर लगेगा शुल्क या नहीं? जानें वित्त मंत्री का बयान

Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat: इन मुद्दों पर करेंगे किसान चर्चा

साथ ही किसानों की मांग है कि स्वामीनाथ आयोग की सिफारिश के आधार पर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, देश के सभी किसानों का कर्ज माफ करें, इस वर्ष का बिजली बिल रद्द करें, और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए, साथ ही राशि का तुरंत भुगतान करें, आंदोलन के दौरान किए गए किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस ले, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा भुगतान और अग्निपथ योजना आदि मुद्दे को लेकर किसान जुट (Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat) रहे हैं।

ये भी पढें:JSSC Recruitment: आयोग विभाग में 455 पदों पर निकली भर्ती , जल्द करें अप्लाई

Leave a Comment