Japan PM Shinzo Abe : नारा शहर में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई गोली, हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल होने ऐतिहासिक नारा शहर गए थे।
जहां शिंजो आबे (Shinzo Abe) एक रैली को संबोधित करने गए थे, तभी गोली लगने के कारण वह अचानक मंच पर गिर जाए। बताया जा रहा है कि जो लोग वहां पर मौजूद थे उन्होंने पूर्व पीएम शिंजो आबे के गले से खून बहता हुआ देखा। शिंजो आबे को दो गोली लगने की पुष्टि की गई है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया गया है।
Shinzo Abe नारा शहर में मौजूद थे
असल में, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Former PM Shinzo Abe) जापान के ऐतिहासिक नारा शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यह शहर पश्चिमी जापान में पड़ता है। इस शहर में शिंजो आबे संबोधन दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई जिसके कारण वे मंच पर गिर गए। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे को गले पर गोली मारी गई है। इस हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Shinzo Abe के भारत से अच्छे संबंध हैं
बता दें कि शिंजो आबे ने कुछ महीने पहले ही जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था। शिंजो आबे सादगी से जीने वाले व्यक्ति थे। भारत के प्रधानमंत्री यानी कि नरेंद्र मोदी से शिंजो आबे की अच्छी खासी गहरी दोस्ती है।
ये भी पढ़े :PM Modi visit to Varanasi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को देंगे 1800 करोड़ की सौगात
Shinzo Abe की हालत गंभीर
कहा जा रहा है कि शिंजो आबे को दो गोली मारी गई है जिसके बाद आरोपी वहां से भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा। शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा प्रतिनिधित्व किया है। जानकारी के अनुसार गोली बहुत करीब से मारी गई थी। जिसके कारण निशाना बिल्कुल सटीक था।
ये भी पढ़े :Peas health benefits: मटर होती है सेहत के लिए फायदेमंद, जाने इसके फायदे