Kartik Purnima 2022: हर साल भारत में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। इस महीने भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। क्योंकि ये महीना भगवान विष्णु को अधिक प्रिय होता है। कार्तिक के महीने की पूर्णिमा को साल की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक माना जाता है। कुछ लोग कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जानते हैं। इसके पीछे भी एक कहानी है असल में पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। जिसके बाद से कुछ लोग कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) को त्रिपुरा के नाम से भी जानते हैं।
Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा?
इस साल देशभर में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) 8 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं चंद्र ग्रहण लगने के कारण कार्तिक पूर्णिमा से 1 दिन पहले यानी कि आज (7 नवंबर) को देव दिवाली पर्व भी मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आप पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का भी जन्म हुआ था।
Kartik Purnima 2022: शुभ मुहूर्त
इस साल 7 नवंबर यानी कि आज शाम 4:15 से कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। और इसका समापन अगले दिन यानी कि 8 नवंबर की शाम 4: 31 पर होगा।
Kartik Purnima 2022: भूलकर भी न करें ये काम
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी लोगों को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का उपयोग न करें।
- इस साल चंद्रग्रहण और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) एक ही दिन है, इसलिए इस दिन सूतक काल के नियमों का उल्लंघन ना करें।
- साथ ही इस दिन किसी भी तरह के वाद-विवाद में शामिल ना हो। और किसी असहाय, बुजुर्ग या फिर किसी गरीब व्यक्ति के लिए अपशब्द का प्रयोग बिल्कुल ना करें।
Kartik Purnima 2022: ये काम कार्तिक पूर्णिमा पर अवश्य करें
- इस साल चंद्रग्रहण के कारण देव दीपावली 1 दिन पहले बनाई जा रही है। इसलिए इस दिन दीपदान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आई सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
- साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के वक्त पूजा के समय महालक्ष्मी स्तुति का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आप पर अपनी कृपा बनाकर रखते हैं।
यह भी पढ़े : CV Raman Jayanti: आज है प्रोफेसर सी.वी की 134वीं जयंती, जानें इनका जीवन परिचय
Kartik Purnima 2022: जाने कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग सत्यनारायण व्रत रखते हैं लेकिन क्योंकि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है तो इस बार चतुर्दशी तिथि का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि इस दिन दान दक्षिणा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, इसलिए इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन और कपड़े दान के रुप में जरूर दें। जैन लोग कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) के दिन को ‘जैन फेस्टिवल ऑफ लाइट’ के रूप में भी मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का दिन गुरु नानक देव की जयंती का प्रतीक है। इसलिए इससे गुरु नानक जयंती या गुरुपर्व के रूप में भी भारत में मनाया जाता है।
यह भी पढ़े : Surya Kumar Yadav: भारतीय टीम के सबसे शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड