LPG cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट, मिली आम जनता को राहत

LPG cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता। आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 198 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण महंगाई की मार झेलने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में ओर

LPG cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के बढ़े दाम ने आम लोगों की कमर तोड़ दी थी। लेकिन अब एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं जिसके कारण आम लोगों की जेब का खर्चा थोड़ा कम हुआ है।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में 198 की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। 1 जुलाई यानी कि आज इंडिया ऑयल ने नई कीमतें जारी की है जिसमें दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हुआ।

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम

  • 1 अप्रैल- 2253 रुपए
  • 1 माई- 2355.5 रुपए
  • 30 जून- 2219 रुपए
  • 1 जुलाई- 2021 रुपए

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2171.50 से कम होकर 1981 रुपए हुई। वहीं चेन्नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हुई। कोलकाता में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 2140 रुपए पहुंची। जिसके कारण लोगों को बड़ी राहत मिली।

ये भी पढें:iPhone 13 Price : Apple कंपनी दे रही बम्पर ऑफर, iPhone 13 हुआ इतना सस्ता

1 जून को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

पिछले महीने यानी कि 1 जून को 135 रुपए सस्ता हुआ था एलपीजी सिलेंडर। जिसके बाद 300 रुपए से भी ज्यादा की कटौती की गई। वही, मई के महीने में एलपीजी सिलेंडर का रेट अचानक से बड़ा था जिसके बाद आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया था। एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ कर 2354 पर पहुंच गए थे।

उज्जवला योजना में मिलेगी 200 रुपए की सब्सिडी

सरकार की तरफ से कुछ समय पहले आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए उज्जवला योजना का ऐलान किया था जिसके तहत 200 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का वादा किया गया था। जो सालाना 12 सिलेंडर तक की होगी। करीब 9 करोड लोगों को इस योजना का फायदा मिला। आम जनता को कुछ राहत मिली इस महंगाई से।

ये भी पढें:Gold Silver Price: सोने चांदी के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या रेट है

Leave a Comment