LPG Cylinder Rate Increased: घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में फिर उछाल देखी गई। 50 रुपए का इजाफा किया गया है नए रसोई गैस सिलेंडर के दामों में। आज से बढ़ी हुई कीमतें लागू की जाएगी। अब से दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपए में मिलेगा।
छोटे सिलेंडरों के दामों में भी उछाल
आम जनता को लगा झटका। 14.2 kg वाली रसोई सिलेंडर के दामों में उछाल। LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। अब से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपए में मिलेंगे। साथ ही 5kg वाले छोटे सिलेंडरों के दामों में भी उछाल देखी गई। छोटे घरेलू सिलेंडर के दामों में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई के महीने में इससे पहले घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे उस वक्त प्रति सिलेंडर की कीमत 999 रुपए थी।
ये भी पढें:CBSE 10th Result 2022 : CBSE कक्षा 10 के परिणाम इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें चेक
अन्य शहरों में LPG cylinder का रेट:
- दिल्ली : 1053
- आगरा : 1066
- भोपाल : 1059
- अहमदाबाद : 1060
- इंदौर : 1081
- मुंबई : 1053
- कोलकाता : 1079
- चेन्नई: 1069
- लखनऊ : 1091
- जयपुर : 1057
- पुणे : 1056
- गोरखपुर : 1062
- पटना : 1143
Commercial Cylinder के दामों में गिरावट
वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट देखी गई। 8.50 रुपए की गिरावट कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है। हालांकि, इससे आम जनता को ज्यादा राहत नहीं मिली।
वही कुछ दिन पहले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपए की गिरावट देखी गई जो, आम जनता के लिए एक बड़ी राहत थी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपए हो गए थे। पर फिलहाल 8.50 रुपए घटने से कमर्शियल सिलेंडर के दामों की कीमत 2012 रुपए के करीब हो गई है।
ये भी पढें:Xiaomi 12S Series: शाओमी ने 12S सीरीज को किया लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, कीमत