LPG Cylinder Rate: रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा। ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने सिलेंडर को सजावट की वस्तु बताया। देश में बढ़ते हुए पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी इन दिनों सरकार को घेरते हुए दिखे। बढ़ते हुऐ रसोई गैस की कीमतों को लेकर वरुण गांधी अब अपनी ही सरकार से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।
वरुण गांधी का ट्वीट
वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चूल्हे पर लड़कियां जल रही है और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है गैस की पासबुक के पन्ने में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने धुए से आजादी का सपना दिखाया था। यह वही महिला हैं जिन्होंने हम पर विश्वास करा था।
सिलेंडर भरवाना हुआ मुश्किल
केंद्र सरकार की तरफ से बहुत से गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुहैया करवाए गए थे। लेकिन बढ़ती हुई गैस सिलेंडरों की कीमतों ने अब उन गरीब परिवारों के लिए सिलेंडर को भरवाना मुश्किल कर दिया है। और इसी को लेकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढें:Srilanka Crisis: राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफा की मांग को लेकर श्रीलंका में लगा कर्फ्यू
दिन पर दिन बढ़ती हुई कीमतें
हाल फिलहाल में ही वरुण गांधी ने इस मुद्दे पर एक और ट्वीट किया था। जिस दौरान उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि “घरेलू सिलेंडर आबू 1050 रुपए में मिलेगा।” देश में बेरोजगारी अपनी चरम पर है, और उसी समय भारतवासी पूरी दुनिया से सबसे ज्यादा महंगा एलपीजी खरीद रहे हैं। कनेक्शन कोस्ट 1450 रुपए से बढ़कर 2200 रुपए हो गई है, वही सिक्योरिटी 2900 से बढ़कर 4400 रुपए पहुंच गई है, साथ ही रेगुलेटर तक 100 रुपए महंगा हो गया है।
ये भी पढें:Shinzo Abe killing: शिंजो आबे की हत्या के बाद देश भर में तनाव की स्थिति, जानें पूरी रिपोर्ट