Maharashtra Board 10th SSC Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10 वीं क्लास के रिज़ल्ट जारी किए हैं। Maharashtra SSC Result SMS के जरिए आप अपने रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।
Maharashtra Board 10th SSC Result 2022
महाराष्ट्र बोर्ड 10 वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार हुआ खत्म। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की तरफ से एसएससी का रिजल्ट आज यानी कि 17 जून 2022 को जारी कर दिया है । ऑफिशयल वेबसाइट mahresult.nic.in or mahahsscboard.in पर आपके रिज़ल्ट जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने इस साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC की परीक्षा दी थी, वे अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें। रिजल्ट की घोषणा होते ही ऑफिशयल वेबसाइट पर रोलनंबर, माता पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ की मदद से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Maharashtra SSC Result 2022: इस बार लड़कियों ने मारी बाजी
उस साल महाराष्ट्र में 10 वीं के रिज़ल्ट (Maharashtra SSC Result 2022) में लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां 96.06 फीसदी लड़कों ने इस साल एग्जाम पास किया है, वहीं पर 97.96 लड़कियों ने एग्जाम पास किया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए पैरेंट का नाम है जरूरी
आप महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं के परिणाम को sacredly. mock.org पर देख सकते है। परिणाम के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। 10वीं का रिजल्ट सीट नंबर और माँ के नाम के जरिए चेक किया जा सकता है ।
Maharashtra SSC Result 2022: कितनी पास पर्सेंटेज है मुंबई में?
महाराष्ट्र SSL रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। रिज़ल्ट चेक करने के लिए आप डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं जो कि ऐक्टिव हो चुका है। मुंबई में पास पर्सेंटेज 96.94 फीसदी है।
सबसे कम पासिंग पर्सेंटेज नासिक में
महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं के परिणाम में सबसे कम पर्सेंटेज वाला जिला नासिक रहा है। नासिक में पास पर्सेंटेज 95.90 फीसदी है।