Mangal Pandey Birth Anniversary: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया मंगल पांडे को याद

Mangal Pandey Birth Anniversary: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगल पांडे को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी ने भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण वक्त में देशभक्ति की चिंगारी प्रज्वलित की थी। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, महान मंगल पांडे साहस और दृढ़ संकल्प के पर्याय हैं। मंगल पांडे ने इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण वक्त में देशभक्ति की चिंगारी प्रज्वलित की और बहुत से लोगों को प्रेरित किया। इस वर्ष की शुरुआत में मेरठ में उनकी प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी थी।

वेंकैया नायडू ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि दी

बता दें कि, साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगल पांडे की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की थी। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और साथ ही कहा कि उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ब्रिटिश शासन के खिलाफ सिपाही विद्रोह का नेतृत्व किया

ट्वीट करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि, बहादुर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। साल 1857 में मंगल पांडे ने अन्यायपूर्ण ब्रिटिश शासन के खिलाफ सिपाही विद्रोह का नेतृत्व किया था और बहुत से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित भी। मंगल पांडे को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढें:Google Doodle: कौन थी बालमणि अम्मा, उनके 113वें जन्मदिन पर गूगल ने खास डूडल तैयार किया है

34 वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री रेजिमेंट में एक सिपाही थे

मंगल पांडे को भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है। साल 1857 में मंगल पांडे ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ भारत के पहले बड़े विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि, मंगल पांडे अंग्रेज की ईस्ट इंडिया कंपनी में 34 वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री रेजिमेंट में एक सिपाही थे।

ये भी पढें:GST New Rule: रोजमर्रा की तमाम चीजें होंगी महंगी,कैसे मिलेगी जीएसटी पर छूट

Leave a Comment