Mika Singh: मीका सिंह का इंतजार हुआ खत्म। फाइनली उन्हें मिली अपनी बेटर हाफ। अपनी बरसो पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बनाया। मीका ने ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ शो के जरिए अपनी दुल्हन ढूंढी। फाइनली उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई है।
टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स
स्वयंवर: मीका दी वोटी’ शो मे टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी। टॉप 3 में आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महान ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन आखिर में आकांक्षा पुरी ने बाजी मारी। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी है।
पहले से पसंद करते थे मीका आकांक्षा को
खबरों की मानें तो, मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि नीत महान और प्रांतिका दास से ज्यादा उन्हें आकांक्षा पुरी पसंद है। जो उन्हें अच्छी तरीके से जानती है। और उनसे अच्छा लाइफ पार्टनर कोई हो नहीं सकता।
नए सफर की शुरुआत करने के लिए, लिया आशीर्वाद
रिपोर्टों की माने तो अभी मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद जाहिर की है। सिंगर मीका सिंह ने बयान दिया कि वो शादी से पहले आकांक्षा पुरी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने आकांक्षा पुरी के परिवारवालों से भी मुलाकात की और अपना नए सफर की शुरुआत करने के लिए उनका आशीर्वाद लिया।
आकांक्षा ने डिमांड की थी कि उन्हें शो में एंट्री दी जाए
बता दें कि, पिछले 13-14 सालों से आकांक्षा और मीका दोस्त है। आकांक्षा पुरी ने वाइल्डकार्ड के तौर पर शो में एंट्री की थी। आकांक्षा पुरी ने बयान दिया कि जब वह किसी और लड़की को मीका के साथ देखती हैं तो उनके मन में यही ख्याल आता था कि वह मीका को नहीं हो सकती है। बता दें कि, शो में आने के लिए उन्होंने खुद ही चैनल को अप्रोच किया था और डिमांड की थी कि उन्हें शो में एंट्री दी जाए।
ये भी पढें:Monkeypox : WHO ने मंकीपॉक्स को वैश्विक आपातकाल किया घोषित