Monsoon Rains: भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण से आई बाढ़ ने मचाई तबाही। भारी बारिश और बाढ़ के चलते 150 लोगों ने गंवाई जान।
गुजरात में हालात बद से बदतर
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुजरात में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों में राज्य में 63 लोगों ने भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अपनी जान गवाई है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। खबरों की मानें तो दोपहर के 1:30 बजे भूपेंद्र पटेल हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे। गुजरात के छोटा उदयपुर में भारी बारिश के चलते किनारे पर स्थित मंदिर बह गया।
दिल्ली में सुबह से झमाझम
दिल्ली में सुबह से झमाझम हो रहीं बारिश के कारण सरिता विहार इलाके में सड़कें पानी से लबालब भर गई है। जिसके कारण लगा लंबा जाम।
मुंबई में भारी बारिश
कल रात से मुंबई में भारी बारिश जारी है। महाराष्ट्र के पालघर,, नासिक, पुणे, रायगड, रतनागिरी, कोल्हापुर इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादा तो नदियां उफान पर हैं। वहीं ठाणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, जालना, चंद्रपुर के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
ये भी पढें:Bharti Singh: फैंस का इंतजार हुआ खत्म,भारती सिंह ने उठाया बेटे गोला के चेहरे से पर्दा, पूरी खबर
दिल्ली एनसीआर में जलजमाव
सुबह से दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिला जिसके चलते लंबा जाम लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन लगातार बारिश होने की संभावना है।
83 लोगों ने गवाई जान और 64 लोग घायल
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 83 लोगों ने अपनी जान गवाई। और 64 लोग हुए घायल। भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरना, शॉर्ट सर्किट लगना, समुद्र में डूबना, पानी में डूबने, इमारत गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण 164 जानवरों की भी मौत हुई।
ये भी पढें:Abu Salem Case: मुंबई धमाके से दहला पूरा देश, 257 लोगों की मौत और 713 घायल