MP Sthapna Diwas: क्यों कहा जाता है मध्यप्रदेश को देश का ह्रदय, जानें कब हुई स्थापना?

MP Sthapna Diwas: 1 नवंबर यानी कि आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश बहुत सी चीजों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप मध्य प्रदेश का इतिहास और कैसे मध्य प्रदेश मौजूद में आया इसके बारे में जानते हैं? साल 1956 में मध्य प्रदेश राज्य के रूप वजूद में आया था। उस वक्त मध्य प्रदेश की राजधानी नागपुर थी। मध्य भारत विंध्या प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना केंद्रीय भारतीय एजेंसी ने की थी। जिसे सन 1956 में मध्य प्रदेश राज्य में शामिल कर दिया गया था।

MP Sthapna Diwas: कैसे भोपाल बनी राजधानी?

सबसे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी जबलपुर बनाने की कोशिश की गई लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा नहीं हो पाया और उसके बाद भोपाल को राज्य की राजधानी बनाया गया। साल 2000 में पुनर्गठन एक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग को अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया।

MP Sthapna Diwas: मध्यप्रदेश की विशेषताएं

मध्य प्रदेश राज्य में कुल 52 जिले में मौजूद है। अगर मध्य प्रदेश की सबसे बड़े जिला क्षेत्रफल की बात की जाए तो छिंदवाड़ा एक ऐसा जिला है जिसका क्षेत्रफल सबसे बड़ा है। और मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और स्वच्छ शहर इंदौर है। मध्य प्रदेश में कुल 21 नदियां बहती हैं।

यह भी पढ़े : Winter Skin Care: इन उपायों की मदद से पा सकते हैं आप रूखी- सूखी त्वचा से छुटकारा

MP Sthapna Diwas: मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल

मध्य प्रदेश देश के मध्य भाग में स्थित है इसलिए इसे भारत कहने दे भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश के राज्य पशु की बात करी जाए तो वहां बारहसिंघा है और राज्य का पक्षी दूधराज है। राजकीय वृक्ष बरगद है। बता दें कि मध्यप्रदेश को भारत का एकमात्र हीरा उत्पादक राज्य भी माना जाता है। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल की बात करी जाए तो भीमबैटका, पचमढ़ी, खजुरोहा, सांची के स्तूप, ग्वालियर का किला, मांडू, बाघ की गुफाएं, उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर जैसे स्थल शामिल है।

यह भी पढ़े :Two Finger Test: आखिर क्या है टू फिंगर टेस्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Comment