National Sport Day 2022: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें इसका इतिहास

National Sport Day 2022: हर साल भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sport Day 2022) मनाया जाता है। असल में 29 अगस्त को भारत के हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद कुशवाहा का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर कहते हैं। अपने दौर पर मेजर ध्यान चंद ने भारत का नाम खेल के मैदान में सबसे ऊंचा किया था। इसलिए उनकी याद में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

National Sport Day 2022: क्या होता है इस दिन?

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sport Day 2022) के दिन भारत के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार सहित खेल से संबंधित प्रमुख पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान करते हैं। मेजर ध्यानचंद सभी युवाओं के लिए एक आदर्श प्रेरणा है। वह युवाओं को खेल में करियर बनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

National Sport Day 2022: राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sport Day 2022) के दिन मेजर ध्यानचंद को सम्मान देने और खेलों के महत्व को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन जीवन में खेलों का महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम सरकार के द्वारा आयोजित कराए जाते हैं।

ये भी पढें:Hartalika Teej 2022: 30 अगस्त को है हरतालिका तीज, जानें फुलेरा का महत्व

National Sport Day 2022: पद्म भूषण से सम्मानित हैं मेजर ध्यानचंद

29 अगस्त 1905 को मेजर ध्यानचंद का जन्म यूपी के इलाहाबाद में हुआ था। वह एक बहुत महान हॉकी खिलाड़ी थे। उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ के नाम से भी जाना जाता है। उनकी टीम ने साल 1920, 1932 और 1936 के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 23 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल खेला था। मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर में कुल 1 85 खेले थे और 570 गोल किए थे। उन्हें हॉकी से इतना प्यार था कि वह रात में भी इसका अभ्यास किया करते थे। जिससे उनका नाम ध्यानचंद पड़ गया। साल 1956 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, यह सम्मान पाने वाले वह तीसरे नागरिक थे।

ये भी पढें:Longer Hair In The World: 40 साल से ये महिला बढ़ा रही है बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Leave a Comment