NEET Result 2022: बुधवार यानी कि आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2022) परिणाम की घोषणा करेगी। परिणाम की घोषणा शाम 6 से 8 बजे के बीच होगी। NTA नीट 2022 रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी मेडिकल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NTA पहले ही नीट आंसर की जारी कर चुकी है। उम्मीदवार 2 सितंबर तक नीट (NEET) की उत्तर कुंजी के खिलाफ फीडबैक भेज सकते थे और शिकायत कर सकते थे। नीट यूजी (NEET UG) पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (Botany and Zoology) शामिल थे। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन शामिल थे। सेक्शन A में 35 और सेक्शन B में 15 सवाल थे। सेक्शन B के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवारों को किन्हीं 10 प्रश्नों का प्रयास (Attempt) करना था।
NEET Result 2022 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर ‘NEET 2022 Result’ पर क्लिक करें।
- फिर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आखिर में क्लिक करें और नीट 2022 रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीट यूजी 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
NEET Result 2022: कितने छात्रों ने 2022 में नीट दिया?
नीट यूजी 2022 परीक्षा जो 17 जुलाई को आयोजित की गई थी उसमें 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस साल मेडिकल प्रवेश के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनमें से 8.07 लाख पुरुष उम्मीदवार थे और 10.64 लाख महिला उम्मीदवार थी।
NEET 2022 उत्तर कुंजी
नीट यूजी 2022 फाइनल आंसर की आज यानी 7 सितंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीट 2022 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढें:Asia Cup: टूर्नामेंट से बाहर निकलने की कगार पर टीम इंडिया, लगातार दूसरी बार करना पड़ा हार का सामना
NEET Result 2022: ऑफिशियल वेबसाइट्स
नीट यूजी 2022 का रिजल्ट आज यानी 7 सितंबर को घोषित किया जाएगा। नीट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
NEET Result 2022 के लिए पास मार्क क्या है?
उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ी जाति (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 40 प्रतिशत है।
ये भी पढें:Bharat Jodo Yatra: आज से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी