Neha Singh Rathore : बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर जो की ‘यूपी में का बा” कर सुर्खियां बटोर चुकी है, अब उत्तर प्रदेश की बहू बनीं। 21 जून को अंबेडकरनगर में रहने वाले हिंमाशु सिंह से नेहा सिंह राठौड़ ने शादी करी। बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाकर सुर्खियां बटोरने नेहा अब उत्तर प्रदेश की बहू बन चुकी है। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है। नेहा सिंह राठौर की शादी यूपी की राजधानी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। मीडिया और नेताओं को इस शादी से दूर रखा गया।
पिछले साल हिमांशु और नेहा की सगाई हो चुकी थी। सूर्यकांत सिंह के बेटे हिमांशु सिंह मूलरूप से अम्बेडकरनगर के थाना महरुआ के गांव हिड़ी पकड़िया के रहने वाले हैं। जून 2021 में ये शादी होने वाली थी। परन्तु कोरोना के कारण हिमांशु की माँ उषा सिंह कोविड की चपेट में आ गई और उनका निधन हो गया था। जिसके कारण साधु टाली गई थी।
Neha Singh Rathore कौन है?
1997 में बिहार में नेहा सिंह राठौर का जन्म हुआ था। यूपी चुनाव के दौरान नेहा का ‘यूपी में का बा’ काफी वायरल हुआ था। इस गाने के यू-ट्यूब पर 8 मिलियन से अधिक व्यू है। जिसके बाद नेहा ने ‘यूपी में का बा’ के दो और पार्ट बनाए थे, जिसकी व्यू भी मिलियन में है। यूपी चुनाव के दौरान नेहा काफी फेमस हुई थीं।
ये भी पढें:Mahindra Scorpio-N 2022 : जल्द लॉन्च होने वाली है Mahindra Scorpio-N, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Himanshu Singh कौन है?
हिमांशु सिंह अम्बेडकर नगर के महरूआ थाना इलाके के हिडी पकड़िया के निवासी हैं। इनके पिता टाटा कैमिकल फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर थे, जो फिलहाल पेंट का कारोबार करते हैं। हिमांशु सिंह ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अम्बेडकर नगर से की है और बाद की शिक्षा उन्होंने प्रयागराज से की है।
यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद वे सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए थे। 2018 से वह दिल्ली में कोचिंग से जुड़े हुए हैं और लेखन का कार्य करते हैं।
ये भी पढें:4G Mobile Connectivity : लद्दाख की मशहूर पैंगोंग झील पर जियो की 4G मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू