Noida Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को नोएडा में बने सुपरटेक ट्विन टावर (Noida Twin Tower Demolition) को गिराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इन टावर को 22 मई को गिराया जाना था। लेकिन तब इसे गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद एडिफिस एजेंसी को सुप्रीम कोर्ट से 3 महीने का वक्त मिला था। और अब इसे 28 अगस्त को गिराया जाना है।
Noida Twin Tower Demolition: आएगा 17.55 करोड रुपए का खर्च
सुपरटेक के दोनों टावर की ऊंचाई लगभग 100 मीटर की है। और अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर इस टावर (Noida Twin Tower Demolition) को गिराया जाएगा तो लगभग इससे 3000 ट्रक मलवा निकलेगा। और 4000 टन स्टील इस मलबे से निकलेगी। बता दें कि इस मलबे को साफ करने में लगभग 3 महीने का समय लग जाएगा। जानकारी के अनुसार ट्विन टावर से जो मलवा निकलेगा उसकी लगभग 13 करोड कीमत होगी। वहीं इस टावर को गिराने में लगभग 17.55 करोड रुपए का खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार इन टावरों को 3700 किलो विस्फोटक लगाकर गिराया जा रहा है और सुपरटेक इन सब चीजों का खर्च उठा रही है।
Noida Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को गिराए जाएंगे टावर
असल में यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर 93ए का है जहां पर सुपरटेक ने दो टावर बनाए थे और यह दोनों टावर अवैध तरीके से बनाए गए थे। जिसके बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला लेते हुए इन्हें गिराने का आदेश दिया। बता दें कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने 30 अगस्त को फैसला लेते हुए इन टावरों को 30 नवंबर को गिराने का समय दिया था। फिर बाद में इस तारीख को मई 2022 तक बढ़ाया गया और इसे 28 अगस्त 2022 को गिराया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि ट्विन टावर को गिराने में जितना भी खर्च आएगा वह सुपरटेक बिल्डर ही देंगे।
ये भी पढें:Bank holiday in September 2022: सितंबर में 13 दिन रहेंगे बैंक बंद , देखें पूरी खबर
Noida Twin Tower Demolition: कंपनी उठाएगी आसपास के घरों का नुकसान
खबरों की मानें तो ट्विन टावर को गिराने वाली कंपनी एडिफिस एजेंसी ने टावर के आसपास जितने भी घर बने हैं उनके नुकसान को लेकर 100 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। ताकि अगर आसपास के किसी भी घर को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे तो उसकी भरपाई हो सके।
ये भी पढें:Asia Cup 2022: कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला? एशिया कप 2022 का शेड्यूल