PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली लगने से हुई मौत

PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कि आज गोली लगने से हुई (PM Shinzo Abe Death) मौत। जापानी मीडिया के द्वारा इस जानकारी की पुष्टि की गई है। आज सुबह जब शिंजो आबे जापान के ऐतिहासिक नारा शहर में लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे उस वक्त उन्हें गोली मारी गई। खबरों की माने तो गोली लगने के बाद उन्हें हार्टअटैक भी आया था। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Shinzo Abe

शिंजो अबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। शिंजो आबे का भारत से भी अच्छा संबंध रहा है। उन्होंने 65 साल की उम्र में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 2021 में यानी की पिछली साल शिंजो आबे को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़े :Japan PM Shinzo Abe : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

Shinzo Abe लंबे वक्त के लिए जापान के प्रधानमंत्री थे

सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिंजो आबे के नाम है। दो बार शिंजो आबे जापान की प्रधानमंत्री रहे हैं। पहली बार वह 2006 में प्रधानमंत्री बने थे। दूसरी बार 2012 से 2020 तक उन्होंने प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभाला था। जिसके बाद उनका स्वास्थ खराब रहने लगा, और इसी वजह से 2020 में 65 साल के उमर में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद इस्तीफा दे दिया था। बता दे की सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री के रुप में बने रहने का रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था लेकिन शिंजो आबे ने अपने चाचा का रिकॉर्डतो तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढें: First Sawan Somwar Vrat: सावन का पहला सोमवार इस दिन, जानें पूजा विधि


Leave a Comment