President Election Result: देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने लहराया जीत का झंडा

President Election Result: देश को मिली दूसरी महिला राष्ट्रपति। 18 जुलाई को हुए थे राष्ट्रपति पद के लिए मतदान। 21 जुलाई यानी कि आज गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद भवन में मतगणना हुए थे। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बनी देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति।

कौन है द्रौपदी मुर्मू?

एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति पद के लिए दिया गया था। द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता है। साथ ही वह झारखंड के गवर्नर भी रह चुके हैं। 20 जून 1958 को द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओड़िशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू था, और उनके पिता गांव के मुखिया थे।

द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में करियर की शुरुआत की

द्रौपदी मुर्मू ने अपने शुरुआती शिक्षा जनपद से की थी। उसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के रामदेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी। और कुछ समय तक इस क्षेत्र में उन्होंने काम की किया था।

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ने कभी हार नहीं मानी

द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। द्रौपदी मुर्मू और श्याम चरण मुर्मू के दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन बाद में उनके दोनों बेटों का निधन हो गया था और साथ ही उनके पति पंचतत्व में विलीन हो गए थे। वो वक्त द्रौपदी मुर्मू के जीवन में सबसे कठिन वक्त था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी थी। और इसी का नतीजा है कि आज हम द्रौपदी मुर्मू को दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में देख पा रहे हैं।

ये भी पढें:National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी करेगी सोनिया गांधी से पूछताछ, कांग्रेस नेता कर सकते हैं प्रदर्शन

देश की पहली महिला राष्ट्रपति

बता दें कि, आज से 15 साल पहले देश को 21 जुलाई के दिन पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी। असल में 15 साल पहले 21 जुलाई के ही दिन देश को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी। 15 साल पहले यानी कि 21 जुलाई 2007 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने 25 जुलाई 2007 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढें:Sri Lanka President Election: रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

Leave a Comment