President Election: राष्ट्रपति चुनाव के संपर्क अभियान में तेजी नहीं दिखाई दे रही है। पर जिस तरह द्रौपदी मुर्मू को लोगों का समर्थन मिल रहा है उस हिसाब से ये साफ़ जाहिर है कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) रेस में सबसे आगे है। वो भी तब जब भाजपा का प्रचार तंत्र द्रौपदी मुर्मू के प्रचार में अपनी शैली के अनुसार नहीं उतरा है। खबरों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में झारखंड के मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन भी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के समर्थन में खड़े दिखाई देंगे। महाराष्ट्र में चली सियासी उलट-पुलट ने भी राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए जीत की जमीन तैयार कर दी है।
President Election विधायक और सांसदों की वोट वैल्यू
बता दें कि महाराष्ट्र में एक विधायक का वोट वैल्यू 175 है। और शिवसेना के 40 विधायक भाजपा के साथ हैं जिस हिसाब से 7000 वोटों की बढ़त हुई है। और इसी तरह झारखंड के विधायक के वोट वैल्यू 176 है। झारखंड के विधायकों की संख्या 30 है। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मिलाकर हेमंत के पास तीन सांसद है। एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 है।
ये भी पढें:PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली लगने से हुई मौत
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को वोट देने के अलावा हेमंत के पास और कोई विकल्प नहीं है। जिसके कारण मुर्मू के वोटों में 7380 बोर्ड और जुड़ जाएंगे। ऐसे ही कुछ स्तिथि नवीन पटनायक की भी है। क्योंकि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा से आती है। जहां के एक विधायक के वोट की वैल्यू 149 है। इन के 112 विधायक हैं। बीजद के पास 21 सांसद हैं। इस हिसाब से 31,388 वोटों की बढ़त हुई है। जगन रेडी NDA का पार्ट नहीं है। पर उनकी पार्टी के चले के पीछे भाजपा का हाथ है। उनकी पार्टी के पास वाईएसआर कांग्रेस के 151 विधायक हैं। और एक विधायक की वोट की कीमत 159 है।
2022 राष्ट्रीय चुनाव के मतदाताओं की वोट की कुल वैल्यू 10,86,431 है। और इस हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आधे से एक वोट ज्यादा की जरूरत है, जिस लिहाज से कम से कम 5,43,216 वोट चाहिए होंगे। बता दें कि राष्ट्रीय चुनाव में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए के पास करीब 5.26 लाख वोट है, जिनमें से बीजेपी के साथ जेडीयू, AIADMK, अपना दल, MNF, निषद पार्टी, एनपीपी, एलजेपी दल शामिल है। भाजपा के पास अकेले 42% से ज्यादा वोट हैं, वहीं एनडीए बहुमत के आंकड़ों से केवल 1% वोट से पीछे हैं।
President Election बीजेपी का पलडा भारी
बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के पास कुल वोट का करीब 48 फ़ीसदी हैं। 2017 की तुलना में बीजेपी की वोट वैल्यू घटी है। BJP ने 2017 में अपनी उम्मीदवारों के लिए 7,02,044 वोट हासिल किए थे। एनडीए की कुल वोटों की वैल्यू घटकर 5.26 लाख पर रह गई है, जो कि बहुमत के आंकड़ों से कम है।
ये भी पढें:Japan PM Shinzo Abe : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार