Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। इस खास दिन को देशभर में सद्भावना दिवस (Sadbhavana Diwas 2022) के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं। 21 साल की उम्र में राजीव गांधी सन 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ने गए थे। इत्तेफाक की बात यह थी कि उसी साल इटली से एंटोनिया अलबिना मायनो यानी कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी अंग्रेजी भाषा सीखने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के लेनॉक्स कुक स्कूल में आई थी। बता दें कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की कैंपस एक-दूसरे से बिलकुल अलग थे और उनके आपस में मिलने के उम्मीद भी बहुत कम थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने इन दोनों को आखिर में एक दूसरे से मिला ही दिया।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: रेस्टोरेंट में हुई पहली मुलाकात
अपने कॉलेज के दिनों में सोनिया गांधी एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गई थी। इसीलिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोचा क्यों ना यूनिवर्सिटी की रेस्टोरेंट में खाना खाया जाए। और इसी दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। असल में एक शख्स क्रिस्टियन राजीव गांधी को लेकर उसी रेस्टोरेंट में आया था। और इत्तेफाक की बात यह थी कि वह शख्स सोनिया गांधी का भी दोस्त था और उसी में पहली बार राजीव गांधी और सोनिया गांधी को मिलवाया था। कहते हैं कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन सोनिया गांधी उस वक्त शरमा गई थी। हालांकि उसके बाद सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से हाथ मिलाया था।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पहली नजर में सोनिया से हुआ प्यार
पहली ही नजर में राजीव गांधी को सोनिया (Sonia Gandhi) पसंद आने लगी थी। वह रेस्टोरेंट में सोनिया गांधी को लगातार देख रहे थे। और लंच खत्म होने के बाद सोनिया और राजीव गांधी के दोस्त क्रिस्टियन ने राजीव गांधी से पूछा कि क्या तुम सोनिया को पसंद करने लगे हो? जिसके बाद राजीव गांधी ने हां में जवाब दिया। सोनिया गांधी के जीवनी ” द रेड साड़ी” में इस बात का जिक्र मिलता है कि राजीव गांधी ने पहली ही मुलाकात पर यह तय कर लिया था कि वह सोनिया गांधी को अपनी पत्नी बनाएंगे।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजीव गांधी ने किया सोनिया को प्रपोज
एक दिन राजीव गांधी सोनिया (Sonia Gandhi) को क्रिस्टियन के लाउंज में लेकर गए थे। जहां पर उन दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया था। रात के करीब 11:00 बज चुके थे और बारिश का मौसम भी था। ऐसे में राजीव गांधई ने सोचा कि क्यों न हम पैदल ही चले। इसी दौरान राजीव गांधी ने सोनिया को प्रपोज किया, जिसे सोनिया ने मुस्कुराते हुए स्वीकार भी कर लिया था।
ये भी पढें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के रेट
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: मां-बाप के खिलाफ जाकर की शादी
असल में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी शादी राजीव गांधी से हो। और ऐसा इसलिए क्योंकि राजीव गांधी भारत के रहने वाले थे और उनके पिता के अनुसार भारत का कल्चर बहुत अलग है। लेकिन अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से शादी करने का फैसला किया।
ये भी पढें:JSSC Recruitment: आयोग विभाग में 455 पदों पर निकली भर्ती , जल्द करें अप्लाई