Rudrabhishek in Sawan : क्यों किया जाता है सावन के महीने में रुद्राभिषेक? जानें इसकी मान्यता

Rudrabhishek in Sawan: हिंदू धर्म के अनुसार सावन का महीना सबसे पवित्र महीना होता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है। और साथ ही भगवान शिव को भी यह महीना अतिप्रिय होता है।

14 जुलाई को शुरू हुआ था सावन का महीना

सावन का महीना 14 जुलाई 2022 को शुरू हुआ था जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस महीने शिवभक्त पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते है। शिवजी का रूद्राभिषेक (Rudrabhishek in Sawan) आप घर या फिर मंदिर में कर सकते हैं। रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि, धन, ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Rudrabhishek in Sawan

Rudrabhishek in Sawan रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी

सावन के महीने में रुद्राभिषेक (Rudrabhishek in Sawan) करना विशेष फलदायी होता है। कहा जाता है कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित होता है और सभी देवता रुद्र की आत्मा में उपस्थित होते हैं। रुद्राभिषेक में भगवान शिव के रूद्र अवतार की पूजा होती है। रूद्र अवतार भगवान शिव का प्रचंड रूप है।

ये भी पढें:Sanjay Raut Arrested: देर रात संजय राउत की हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

Rudrabhishek in Sawan से अशुभ ग्रहों का असर होता है कम

लोगों का मानना है कि सावन महीने में रुद्र ही सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। रूद्राभिषेक (Rudrabhishek in Sawan) से अशुभ ग्रहों का असर कम होता है और व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है।

ये भी पढें:KCET Result Declared : KCET के परिणाम आज हुए जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

Leave a Comment