Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine War) के बीच की जंग को आज 109 दिन हो चूके हैं। वहीं जेलेंस्की के अनुसार कोई नहीं जानता युद्ध कब तक चलेगा। लेकिन हमारी सेना पूर्वी यूक्रेन में रूस को कड़ी टक्कर दे रही है।
Russia Ukraine War
रूसी सेना ने यूक्रेन पर फिर तेज (Russia Ukraine War) हमला शुरू कर दिया है। वहीं यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हन्ना मलयार के मानें तो रूस यूक्रेन के विरोध में नए हथियारों का इस्तेमाल परीक्षण करने के लिए कर रहा है जबकि इन हथियारों पर अभी भी शोध चल रहा है। उनके अनुसार रूस अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित हथियारों का भी यूज़ कर रहा है।
वहीं डोनेट्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर पावलो किरिलेंको के मुताबिक लुहान्स्क में रूसी हमले के बीच पांच नागरिक बुरी तरह से जख्मी हो गए। डोनेट्स्क ओब्लास्ट में सभी का इलाज चल रहा था। इनमें से दो की सोमवार को सुबह मौत हो गई। वही गवर्नर दिमित्रो ज्यिवत्स्की के मुताबिक रूसी ड्रोन ने सोमवार को सुमी ओब्लास्ट में गोला-बारूद गिराए। इस हमले के दौरान एक नागरिक की जान भी चली गई और दो जख्मी हो गए। उसके अलावा लुहान्स्क में गोलीबारी के दौरान यूक्रेन के दो पत्रकारों ने अपनी जान गंवा दी।
यूक्रेनी सैनिक फंसे सीविरो डोनेस्क में
रूसी सैनिकों ने सभी यूक्रेन के सीविरो डोनेस्क को जाने वाले सभी पुल तबाह कर दिए। जिसके कारण यूक्रेन के सैनिक शिविर डोनर्स में फंस गए। उनके पास वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा कि सीविरो डोनेस्क के अधिकांश इलाके पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है। लड़ाई अब सड़कों पर नहीं एक एक इमारत पर हो रही है।
यूक्रेन में लगी ईंधन के निर्यात पर रोक
109 दिन से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है। इस युद्ध के कारण दोनों देशों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बहुत सी चीजो की किल्लत दोनों देशों के लोगों को देखनी पड़ रही है। यूक्रेन में ईंधन की कमी हो रही है।
48 रूसी सैनिक मरने का दावा किया गया
यूक्रेन के ऑपरेशनल कमांड ईस्ट की तरफ से दावा हुआ है कि उसने 48 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। और साथ में एक मानव रहित हवाई वाहन, दो आर्टिलरी ट्रैक्टर, एक पैदल सेना से लड़ने वाला वाहन, और सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए है।