Sania Mirza: सानिया-शोएब का हुआ तलाक, छोड़ा दुबई वाला घर

Sania Mirza: मशहूर भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा की तलाक की खबर लगातार सामने आ रही है। पाकिस्तान और यूएई मीडिया के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि इस बात पर शोएब और सानिया (Sania Mirza) की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sania Mirza: सानिया और शोएब हुए अलग

खबरों की माने तो सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों अलग हो चुके हैं। उनकी 12 साल की शादी अब खत्म हो गई है। वहीं सानिया और शोएब मलिक की तलाक की खबरों को लेकर एक और खबर सामने आई है कि अब भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया ने अपना दुबई वाला घर छोड़ दिया है। वो अब अपने एक अलग घर में रहती हैं। खबरों की मानें तो इस बात की पुष्टि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के करीबियों ने की है।

Sania Mirza: 2010 में हुई थी दोनों की शादी

12 अप्रैल साल 2010 में सानिया और शोएब ने हैदराबाद में साथ फेरे लिए थे। जिसके बाद दोनों ने 15 अप्रैल को पाकिस्तान के लाहौर में रिसेप्शन पार्टी दी थी। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था। जानकारी के अनुसार शादी के 12 साल बाद सानिया और शोएब की तलाक की खबरें सामने आने लगी थी।

Sania Mirza: तलाक की खबरों के बीच सानिया ने की पोस्ट शेयर

बता दें कि पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक टीवी शो के दौरान शोएब मलिक ने सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया था। तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे तलाक की बातों की पुष्टि होने लगी है। सानिया ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि ‘टूटे हुए दिल कहां जाए, वह अल्लाह के पास जाएं।’ साथ ही सानिया ने अपने बेटे के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी।

यह भी पढ़े : Rampur By Election Date: 5 दिसंबर से रामपुर में होंगे उपचुनाव, कल से नामांकन शुरू

Sania Mirza: सबसे पॉपुलर जोड़ी रहा चुकी है

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी पॉपुलर जोड़ी में से एक मानी जाती है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान का अपना एक इतिहास रहा है, ऐसे में जब दोनों मुल्क के सुपरस्टार प्लेयर शादी के बंधन में बंधे तो उनकी चर्चा हर जगह होने लगी। शादी के बाद दोनों ही लंबे समय से दुबई में रह रहे थे। वैसे हाल- फिलहाल में सानिया मिर्जा पाकिस्तान भी गई थी।

यह भी पढ़े : Asthma Prevention Tips: अस्थमा के मरीजों को रखना चाहिए इन खास बातों का ध्यान

Leave a Comment