Benefits of Swinging: जैसे कि आप सभी जानते हैं सावन (Sawan) का महीना शुरु हो चुका है। और हिंदू धर्म के अनुसार इस महीने में झूला झूलने का रिवाज है। सावन में झूला झूलने का रिवाज वर्षों पुराना है। सावन (Sawan) के महीने में झूला झूलने का एक खास महत्व होता है, और साथ ही इसके बहुत से लाभ भी होते हैं। आज भी गांव में महिलाएं और बच्चे पूरी उत्सुकता के साथ झूला झूलते हैं। अगर आप झूला नहीं झूलते हैं तो आपको बता दें कि झूला झूलने से आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है, इसके बहुत से फायदे हैं।
शरीर और मस्तिष्क पर पॉजिटिव असर
अगर आप छत पर या फिर खुले मैदान पर हरी-भरी वादियों के बीच झूला झूलते हैं तो उससे आपका मूड फ्रेश होता है। आप तरोताजा महसूस करते हैं। और तरोताजा महसूस करने से आपके शरीर और मस्तिष्क पर भी पॉजिटिव असर होता है।
तनाव से छुटकारा मिलता है
अगर आप झूला झूलते हैं तो आपको तनाव से भी छुटकारा मिलता है। और अगर आप सावन (Sawan) के महीने में प्रकृति के बीच झूला झूलते हैं तो तनाव दूर होता है। साथी आपका मूड फ्रेश होता है।
ये भी पढें:Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना , बारिश होने की संभावना, पूरी खबर पढ़ें
आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं
झूला झूलना एक तरह की एक्सरसाइज होती है। झूला झूलने से आपका शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। बता दे अगर आप खुले वातावरण में यानी कि प्रकृति के बिच झूला झूलते हैं तो आपके शरीर में ताजी हवा ऑक्सीजन के रूप में जाती है जिसके कारण आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। निष्क्रिय कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं।
मांसपेशियां मजबूत होती है
असल में झूला झूलते वक्त आपको अपने पैरों के साथ पूरे शरीर की ताकत लगानी होती है। जिसके कारण मांसपेशियां भी मजबूत होती है। साथ ही शरीर के दूसरे अंगों को भी लाभ मिलता है।
ये भी पढें:Happy Guru Purnima 2022 : आज है गुरु पूर्णिमा, अपने गुरुओं को भेजें ये खास शुभकामना संदेश