Shridevi Brithday: बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन श्रीदेवी (Shridevi) का आज जन्मदिन है। 80 के दशक की सबसे मशहूर हीरोइन थी श्रीदेवी। इनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि पहले श्रीदेवी का नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका नाम श्रीदेवी पड़ गया।
Shridevi 80 के दशक की सबसे मशहूर हीरोइन थी
80 के दशक को हीरोइन श्रीदेवी (Shridevi) के युग से ही जाना जाता है। उस दौर में सिर्फ श्रीदेवी के नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थी। श्रीदेवी के नाम बहुत ही सुपर हिट फिल्में हैं जैसे कि मिस्टर इंडिया, नागिन, हिम्मतवाला, तोहफा और भी बहुत सी सुपरहिट फिल्में। बता दें कि श्रीदेवी के प्यार के किस्से अनिल कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक मशहूर थे। श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बेहद पसंद की जाती थी।
Shridevi की मिथुन संग शादी
बोनी कपूर से शादी करने से पहले श्रीदेवी (Shridevi) के प्यार के चर्चे मिथुन चक्रवर्ती के साथ मशहूर थे। उस वक्त मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली से हो चुकी थी। ऐसा कहा जाता है कि 1985 में मिथुन और श्रीदेवी ने चिपका शादी कर ली थी। लेकिन सन 1988 में दोनों अलग ही हो गए थे।
जानवी कपूर शेयर की मां की तस्वीर
सोशल मीडिया पर जानवी कपूर ने शनिवार को एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा’। मैं आपको हर दिन याद करती हूं। आई लव यू फॉरएवर (Shridevi)।
ये भी पढें:Azadi ka Amrit Mahotsav: पूरे देश में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, जानें इसका इतिहास
Shridevi की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत
2 जून 1996 में श्रीदेवी ने डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी कर ली थी जो कि अनिल कपूर के भाई भी है। श्रीदेवी (Shridevi) के इस कदम से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। बता दें कि बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी से उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां खुशी कपूर और जानवी कपूर है। श्रीदेवी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 24 फरवरी 2018 को एक रहस्यमयी तरीके से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। आज तक उनकी मौत का कारण नहीं पता चला है।
ये भी पढें:Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में किया गया संशोधन, देखें पूरी खबर