Singer Bhupendra Singh Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का सोमवार शाम को निधन हुआ। उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। पिछले कुछ समय से गायक भूपेंद्र सिंह मूत्र संबंधित और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। गायक भूपेंद्र सिंह “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई दूसरी फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाएगा। आज भी उनके प्रसिद्ध गीत लोगों के बीच लोकप्रिय है।
“वो जो शहर था” गीत से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई थी
6 फरवरी 1940 को भूपेंद्र सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी बहुत मशहूर संगीतकार रह चुके हैं। शुरुआती दिनों में भूपेंद्र सिंह ऑल इंडिया रेडियो पर अपनी पेशकश देते थे। कहा जाता है कि साल 1978 में रिलीज एक फिल्म के गुलजार के लिखे गाने “वो जो शहर था” से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई थी। साल 1980 में भूपेंद्र सिंह ने बंगाल की मशहूर गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। बता दें कि भूपेंद्र सिंह और मिताली मुखर्जी की कोई संतान नहीं है।
लंबे समय से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे
मिताली सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि लंबे समय से भूपेंद्र सिंह हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र सिंह को बहुत सी हेल्थ प्रॉब्लम थी। जिसमें यूरिनरी से संबंधित परेशानी भी शामिल थी। फिलहाल भूपेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। भूपेंद्र सिंह के निधन की खबर से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।
ये भी पढें:Lucknow Video : चलती गाड़ी पर युवक ने किया शक्तिमान स्टंट, जो पड़ा काफी भारी