Smart Perfume: स्मार्ट फ़ोन आने के बाद धीरे-धीरे बहुत सी चीजें स्मार्ट होती जा रही है। ऐसा ही एक नया प्रोडक्ट है स्मार्ट परफ्यूम। इस परफ्यूम के अंदर 100 परफ्यूम बोतल की खुशबू है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये स्मार्ट परफ्यूम?
दुनिया भर के लोग परफ्यूम को बड़ी संख्या में इस्तेमाल करते हैं। बेहतर और अच्छी खुशबू के लिए लोग अलग-अलग तरह के परफ्यूम खरीदते हैं। दिन भर फूल की तरह महकने के लिए लोग बहुत से अलग-अलग तरह के प्रोडेक्ट्स पर हजारों पैसे खर्च करते हैं। क्या हो अगर एक ही प्रॉडक्ट आपकी पूरी जरूरतें पूरी कर दे!
ऐसा ही एक नया प्रोजेक्ट मार्केट में लॉन्च हुआ है जोकि हैं स्मार्ट परफ्यूम। इसे स्मार्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि आप स्मार्टफोन के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आप लोग जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर एक परफ्यूम में ऐसा क्या होता है जिसे आप फोन से कंट्रोल करेंगे।
इसका जवाब है कि आप स्मार्टफोन के जरिए परफ्यूम की खुशबू को कंट्रोल कर सकते हैं। इस परफ्यूम यानी कि इस प्रोजेक्ट का नाम Ninu परफ्यूम है। इस परफ्यूम में आपको 100 फ्रेगरेंस का ऑप्शन मिलता है, जिन्हें आप अपनी मर्जी से कभी भी, कहीं पर भी सेट कर सकते हैं।
कितना रेट है इस Smart Perfume का?
कंपनी के मुताबिक ये दुनिया का पहला स्मार्ट पर परफ्यूम है। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए इस परफ्यूम की खुशबू कभी भी, कहीं भी चेंज कर सकते हैं। आप अपने मूड और लोकेशन के हिसाब से इसकी खुशबू को बदल सकते हैं। इस स्मार्ट परफ्यूम के लिए आपको 14,753 रूपये खर्च करने होंगे।हालांकि अभी ये प्रॉडक्ट उपलब्ध नहीं है और इसे सितंबर 2022 तक उपलब्ध करवाया जाएगा।
किस तरीके से करता है ये Smart Perfume काम?
कंपनी के अनुसार Ninu रिसाइकिल्ड ग्लास का इस्तेमाल कार्टेज रिफिलिंग सिस्टम के लिए करते हैं। कंपनी के अनुसार एक बॉटल में आप को 100 सेंट मिलेंगे। कस्टमर अपने मुताबिक फ्रेगरेंस ऐप की मदद से फ्रेगरेंस क्रिएट कर सकता है।
इसमें आपको बहुत से ऑप्शन मिलते हैं। Ninu ऐप में आपको -where you are going या how you want to feel का ऑप्शन मिलता है। किसी एक ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने लिए फ्रेगरेंस चुन सकते हैं।
ये भी पढें:Neha Singh Rathore : यूपी की बहू बनीं नेहा सिंह राठौर