Today Viral Video: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह महिलाएं प्रॉपर्टी विवाद में एक दूसरे को पिट रही है। यहाँ तक कि दोनों लड़ते-लड़ते नाले में भी गिर गए। लेकिन उनके बीच का ये युद्ध नहीं रुका।
Today Viral Video
प्रॉपर्टी विवाद (property dispute) एक ऐसा विवाद है जो सारे संबंधों को खत्म करके रख देता है। जिसके चक्कर में लोग रिश्तों को ताक पर रख मारपीट करने से भी नहीं डरते। इसी संदर्भ में राजस्थान के अजमेर से एक खबर आई है जो कि प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हुई है। यहां दो महिलाओं में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इतनी मारपीट हुई कि दोनों लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। इतना काफी नहीं था कि दोनों लड़ते-लड़ते बड़े से नाले में भी गिर गई। इसके बावजूद भी दोनों के बीच मारपीट बंद नहीं हुई। दोनों महिलाओं को इस तरह झगड़ते हुए देख लोगों की भारी भीड़ भी वहां जुट गई। लेकिन उनके बीच सुलह कराने की जगह दो शख्स भी नाले में जाकर मारपीट करने लगे।
नाले में हुआ युद्ध
ये पूरी घटना राजस्थान के ब्यावर शहर के टाटगढ़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप की है। जहाँ प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते-देखते ही हालात ऐसे बन गए कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में बुरी तरह झगड़ने लगी। लड़ते-लड़ते दोनों महिलाएं पेट्रोल पंप के बाहर से गुजरते नाले में जा गिरी और वहां पर भी लड़ना बंद नहीं किया। मारपीट देखते ही बहुत से लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। उसी दौरान एक लड़की नाले में उतर जाती है और एक महिला को बुरी तरीके से पीटने लगती है। महिला को पीटते देख एक शख्स भी नाले में उतर जाता है। लेकिन तभी दूसरा शख्स आता है और उस पर लात घूंसे बरसाने लगता है।
ये भी पढें:Agnipath Scheme Protest : बिहार में आज भी हुए प्रदर्शन, 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप