Today Weather: कश्मीर से मध्यप्रदेश तक गिरा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Today Weather: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण पूर्वी उत्तर भारत में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान और ज्यादा गिर सकता है। आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Today Weather: बर्फबारी से उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान गिरा

भारी बर्फबारी (Today Weather) के कारण उत्तराखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के कारण उत्तराखंड में तेजी से ठंड बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को भी दिक्कतें आ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरे पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में गिरावट जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग की तरह से आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

Today Weather: यूपी, बिहार समेत दूसरे राज्य में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों के अलावा भारत के दूसरे शहरों में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बात करें यूपी की राजधानी लखनऊ की तो यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं अगर बेंगलूरु की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज बारिश हो सकती है। बारिश के कारण बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

यह भी पढ़े : Shraddha Murder Case: आज आरोपी आफताब का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, क्या और कैसे होता है यह टेस्ट

Today Weather: कश्मीर और लद्दाख के तापमान में गिरावट

कश्मीर राज्य में बर्फबारी पड़ने के कारण रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। जिसके कारण ठंड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण कश्मीर घाटी में इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर तक कश्मीर में मौसम शुष्क और रातें सर्द होने की आशंका है। वहीं अगर लद्दाख के लेह और द्रास की बात करें तो वहां भी तापमान ठंडा रहेगा।

यह भी पढ़े : KL Rahul And Athiya Shetty: जल्द होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी, जानें डेट

Leave a Comment