UP Budget 2022 : योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल

UP Budget 2022 : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने गुरुवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, “राज्य की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि हम राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने में सफल होंगे।

UP Budget 2022 दूसरे कार्यकाल का पहला बजट हुआ जारी

उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया। इस बजट में सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने यूपी बजट (UP Budget 2022) पेश करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़े : UP Vidhansabha: केशव प्रसाद मौर्य को हट्ट भक्क करने लगे अखिलेश यादव

UP Budget 2022 की बड़ी घोषणाएं

  1. वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 कर दी गई है।
  2. बिजली में सुधार के लिए 31 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।
  3. 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट दिया गया है।
  4. ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  5. मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
  6. पीडब्ल्यूडी सड़कों के लिए 18500 करोड़ का बजट प्रावधान है।
  7. काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया था।
  8. प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
  9. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ विकास कार्य किए जाएंगे।
  10. बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है।
  11. नमामि गंगे में जल जीवन मिशन के लिए 19,500 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव किया गया है।

UP Budget 2022 में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं

  1. प्रदेश के जिलों में 2740 महिला पुलिस कर्मियों को 10,370 महिला बीट आवंटित किए गए हैं।
  2. लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में तीन महिला पीएसी बटालियन बनाई जा रही हैं।
  3. महिला सशक्तिकरण योजना के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।
  4. लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 20 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
  5. आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़े : Nose Bleeding : गर्मी में नाक से आता है खून ? तो करें यह घरेलू उपाय

UP Budget 2022 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बजट

मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस केंद्र बनाने की योजना तैयार की गई है. राज्य में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है, जिसके लिए बजट में 276 करोड़ 66 लाख रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

साथ ही यूपी 112 योजना के दूसरे चरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सिटी सेफ स्कीम के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके लिए बजट में 523 करोड़ 34 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

जिलों के पुलिस थानों को सुरक्षा उपकरण और हथियारों से लैस करने के लिए 250 करोड़ का बजट रखा गया है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और यूपी फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के निर्माण की योजना पर भी काम पूरा किया जाएगा।

Leave a Comment